
x
Arshad Warsi : राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में सर्किट के किरदार में लोगों ने अरशद वारसी को काफी पसंद किया था। हालांकि, मेकर्स ने उस किरदार के लिए खुजली नाम सोचा था, लेकिन अरशद को वह नाम पसंद नहीं आया। एक इंटरव्यू में विधु विनोद चोपड़ा ने बताया था कि अरशद फिल्म के लिए पहली पसंद भी नहीं थे।
फिल्मों में कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो लोगों के दिमाग में इस हद तक बस जाते हैं कि चाहकर भी उन्हें नाम नहीं दिया जा सकता। ऐसा ही एक किरदार है 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' का सर्किट। राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म में यह किरदार अभिनेता अरशद वारसी Arshad Warsi ने निभाया था।
आज यानी 19 अप्रैल को अरशद वारसी Arshad Warsi का जन्मदिन है। वह अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर आपको 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं, जो शायद ही आप जानते होंगे। वह किस्सा अरशद वारसी Arshad Warsi के किरदार के नाम से जुड़ा है। सर्किट के किरदार में अरशद वारसी Arshad Warsi ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों पर ऐसा जादू चलाया था कि आज भी उस किरदार का चार्म लोगों पर बरकरार है. ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी, लेकिन 22 साल बाद भी उनका किरदार काफी फ्रेश लगता है. और फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उस किरदार के लिए अरशद वारसी पहली पसंद नहीं थे और न ही उस किरदार का नाम सर्किट था. खुद अरशद ने मेकर्स को सर्किट नाम सुझाया था, क्योंकि उनके हिसाब से 'खुजली' नाम सही नहीं था|
विधु विनोद चोपड़ा ने बताया था कि पहले जिस एक्टर को साइन किया गया था, उसके पास शूटिंग के लिए डेट्स नहीं थीं. समय की कमी के कारण उसे शूटिंग में दिक्कतें आ रही थीं. उसके बाद मेकर्स ने अरशद को उस रोल के बारे में बताया. किरदार के बारे में सुनते ही उन्होंने मेकर्स से कहा कि ये नाम सही नहीं है. जब विधु विनोद चोपड़ा ने उनसे पूछा कि नाम क्या होना चाहिए तो उन्होंने सर्किट नाम सुझाया. उन्होंने अरशद की बात मान ली और किरदार का नाम खुजली से बदलकर सर्किट रख दिया। अरशद का सुझाव काम कर गया और उनका किरदार हिट हो गया।
TagsArshad Warsiसर्किटमुन्नाभाई एमबीबीएसकहानीArshad WarsiCircuitMunnabhai MBBSStoryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





