मनोरंजन
अर्जुन कपूर और यशराज की राहें हुईं जुदा, टूटा 12 साल पुराना रिश्ता
Apurva Srivastav
13 May 2024 3:52 AM GMT
![अर्जुन कपूर और यशराज की राहें हुईं जुदा, टूटा 12 साल पुराना रिश्ता अर्जुन कपूर और यशराज की राहें हुईं जुदा, टूटा 12 साल पुराना रिश्ता](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/05/13/3723048-untitled-26-copy.webp)
x
मुंबई : अर्जुन कपूर पिछले काफी वक्त से एक हिट देने के लिए तसर रहे हैं। एक्टर एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों की लाइन लगाते जा रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि उन्होंने यश राज फिल्म्स से नाता तोड़ लिया है, जिन्होंने अर्जुन कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू फिल्म दिया था यानी पहला मौका दिया था।
अर्जुन कपूर ने हाल ही में बॉलीवुड में 12 साल पूरे किए है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डेब्यू फिल्म इश्कजादे से जुड़ा एक पोस्ट भी शेयर किया था।
खत्म हुआ 12 साल का रिश्ता
अर्जुन कपूर को इश्कजादे के साथ फिल्म इंडस्ट्री में यश राज फिल्म्स ने लॉन्च किया था। जबकि उनके पिता बोनी कपूर खुद एक बड़े फिल्ममेकर हैं। अर्जुन कपूर अब तक यश राज फिल्म्स के टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी से जुड़े हुए थे, जो उनके लिए पीआर और अच्छे ऑफर ढूंढ कर लाने में मदद करती थी। लगभग 12 सालों बाद अर्जुन कपूर YRF टैलेंट मैनेजमेंट से अलग हो गए हैं।
क्या फिर करेंगे साथ काम ?
मिड डे की खबर के अनुसार, अर्जुन कपूर और आदित्य चोपड़ा ने ये डील अपनी सहमति से खत्म किया है। एक्टर से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ''अर्जुन नए रास्ते तलाशना चाहते थे। स्टूडियो के मालिक, आदित्य चोपड़ा ने उनकी परेशानी को समझा। वे एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और सही प्रोजेक्ट आने पर साथ मिलकर काम करेंगे।''
आलिया- प्रियंका की राह पर अर्जुन
अर्जुन कपूर को लॉन्च करने के अलावा YRF टैलेंट मैनेजमेंट स्टूडियो उनकी फिल्में, एड्स और पीआर का काम संभालता था। किया। रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर ने अब दूसरी टैलेंट कंपनी के साथ करार कर लिया। अर्जुन कपूर ने रेशमा शेट्टी की कंपनी मैट्रिक्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर लिया है। आगे से यही कंपनी एक्टर का काम मैनेज करेगी। अर्जुन कपूर से पहले शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट जैसे कई बड़े स्टार्स का काम ये कंपनी संभालती है।
Tagsअर्जुन कपूरयशराजजुदाटूटा 12 सालपुराना रिश्ताArjun KapoorYash Rajseparatedbroke 12 years old relationshipजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Apurva Srivastav Apurva Srivastav](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Apurva Srivastav
Next Story