मनोरंजन

AR Rahman Admit In Hospital: दिग्गज गायक एआर रहमान की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Sarita
16 March 2025 11:16 AM IST
AR Rahman Admit In Hospital: दिग्गज गायक एआर रहमान की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
x
AR Rahman Hospital :दिग्गज म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर एआर रहमान AR Rahman को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, सिंगर को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें आज यानी रविवार को शाम 7:30 बजे अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एआर रहमान AR Rahman ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। एआर रहमान का इलाज विशेषज्ञों की एक टीम कर रही है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी ईसीजी और इकोकार्डियोग्राम के साथ कई टेस्ट किए हैं।
आपको बता दें कि इस समय ऑस्कर विजेता सिंगर एआर रहमान का इलाज विशेषज्ञों की एक टीम कर रही है। वहीं, अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि एआर रहमान AR Rahman एंजियोग्राम करवा सकते हैं। एंजियोग्राम क्या होता है? आपको बता दें कि सिंगर एआर रहमान जिस प्रक्रिया से गुजरने वाले हैं, वह एक तरह का एक्स-रे है। इस प्रक्रिया के दौरान रक्त वाहिकाओं की जांच की जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि इस प्रक्रिया के जरिए किसी भी तरह की रुकावट और अन्य समस्याओं का आसानी से पता चल जाता है। पहले गर्दन में और अब सीने में दर्द
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एआर रहमान AR Rahman जब विदेश से लौटे थे, तो उन्होंने गर्दन में दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद अब उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की है। उम्मीद है कि वे जल्द ही अस्पताल से घर आ जाएंगे। आपको बता दें कि इससे एक हफ्ते पहले एआर रहमान की पूर्व पत्नी सायरा बानो को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन करने को कहा था।
Next Story