मनोरंजन

अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड को बिना हेलमेट बाइक चलाना पड़ा भरी

Rounak Dey
18 May 2023 1:40 PM GMT
अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड को बिना हेलमेट बाइक चलाना पड़ा भरी
x
दोनों मामलों में यह कार्रवाई की गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मुंबई पुलिस ने अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड पर हेलमेट नहीं पहनने पर जुर्माना लगाया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ अमिताभ और अनुष्का दोनों पर उनके मोटरसाइकिल चालकों के जरिए मुंबई की सड़कों पर बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल पर सवारी करने के लिए जुर्माना लगाया गया है।” उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा नियमों का उल्लंघन का मुद्दा उठाने के बाद दोनों मामलों में यह कार्रवाई की गई।

ट्वीट कर दी जानकारी

मुंबई यातायात पुलिस ने दोनों वाहन सवारों के खिलाफ मंगलवार को जारी किए गए चालान की प्रतियां अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर साझा की। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को हाल ही में बिना हेलमेट मोटरसाइकिल पर सवारी करते हुए देखा गया था।

लोगों ने इसकी आलोचना की थी और कुछ लोग पुलिस के ट्विटर खाते पर वीडियो को ‘टैग’ करके इसे मुंबई पुलिस के संज्ञान में लाए थे। मुंबई यातायात पुलिस ने चालान की प्रति साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ चालक के खिलाफ एमवी अधिनियम की धारा 129/194(डी), धारा 5/180 एवं धारा 3(1)181 चालान जारी किया गया है और साथ ही 10,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसका भुगतान उल्लंघनकर्ता द्वारा किया जाएगा।”

Next Story