मनोरंजन

अनुष्का शर्मा को प्रेग्नेंसी में भा रही ये चीजें, जमकर ले रहीं चटकारा

Triveni
9 Jan 2021 5:13 PM IST
अनुष्का शर्मा को प्रेग्नेंसी में भा रही ये चीजें, जमकर ले रहीं चटकारा
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इसी महीने खुशखबरी देने वाली हैं। अनुष्का फिलहाल अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इसी महीने खुशखबरी देने वाली हैं। अनुष्का फिलहाल अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं और वो कभी भी बच्चे को जन्म दे सकती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान अनुष्का शर्मा अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए अपने मूड स्विंग्स का भी पूरा ख्याल रख रही हैं। हाल ही में अनुष्का ने जमकर गोलगप्पे खाए हैं। जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शयेर की है।




अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी के दिनों में भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। एक्ट्रेस कभी फ्लोर पर चिल करती तो कभी वर्कआउट करते हुए जबरदस्त लाइमलाइट बटोरती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें से एक में वो हाथों में नारियल पानी पकड़ी नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि अनुष्का ने नारियल पानी पीने के लिए स्टील के स्ट्रा का इस्तेमाल किया है। जो कि इको फ्रेंडली है। एक्ट्रेस के इस प्रयास को फैंस काफी सराह रहे हैं। इस पिक्चर को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा है,'What a creation God'।

दूसरी तस्वीर में अनुष्का के घर की टेबल पर प्लेट में सजाकर पानी पूरी रखा नजर आ रहा है। इसमें मीठा पानी और खट्टा पानी भी दिखाई दे रहा है। इससे ये बात साबित हो रही है कि प्रेग्नेंसी के दौरान मिसेज कोहली को गोलगप्पा काफी भा रहा है। साथ ही वो घर पर बैठी अपनी सारी पसंदीदा चीजों का आनंद उठा रही हैं। गोलगप्पे की तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा है,'Go Big at Home'।
हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को बांद्रा के एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद फैंस खुशखबरी मिलने की उम्मीद जताने लगे थे। हालांकि अनुष्का, क्लिनिक रूटीन चेकअप के लिए पहुंची थीं। जहां वो बिल्कुल फिट नजर आईं। इसके बाद अनुष्का और विराट लंच के लिए एक रेस्त्रां के बाहर भी स्पॉट किए गए।


Next Story