मनोरंजन

अनुष्का और साक्षी हैं बचपन की दोस्त, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं फोटोज

Khushboo Dhruw
16 May 2021 5:29 PM GMT
अनुष्का और साक्षी हैं बचपन की दोस्त, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं फोटोज
x
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। अनुष्का तो चर्चित अभिनेत्री हैं ही लेकिन कैप्टन कूल से शादी करने के बाद साक्षी धोनी भी अब सेलिब्रिटी बन गई हैं। लेकिन इन दिनों ये दोनों पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसी चर्चा है कि दोनों एक दूसरे को बचपन से जानती हैं।

दरअसल साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा एक दूसरे को बचपन से जानती हैं। इन दोनों की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों एक साथ नजर आ रही हैं। इनके स्कूल के दिनों से लेकर कॉलेज के दिनों तक की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिनमें इन दोनों को ही पहचानना काफी मुश्किल है।
अनुष्का और साक्षी की बचपन से लेकर बड़े होने तक की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को अनुष्का विराट के एक फैनक्लब ने शेयर किया है। तस्वीरों में तस्वीरों में अनुष्का और साक्षी स्कूल टाइम से लेकर शादी के वक्त तक साथ नजर आ रही हैं। इनकी एक तस्वीर किसी फैंसी ड्रेस कॉम्पिटीशन के दौरान की है। जिसमें छोटी अनुष्का पिंक लहंगे में और परी बनी हुई साक्षी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही बड़े होने के बाद की साक्षी और अनुष्का भी हैं। दोनों सर्दियों के कपड़ों में काफी स्टाइलिश दिख रही हैं।
बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में भी बताया था कि वो साक्षी धोनी को कैसे जानती हैं। अनुष्का ने बताया था कि 'साक्षी और मैं एक छोटे से टाउन असम में साथ रहते थे। जब उसने मुझे बताया कि वो कहां रहती है, मैंने कहा बेहतरीन, मैं भी वहां रह चुकी हूं। उसने कहा मैं उस स्कूल में गई थी, मैंने कहा वहां तो मैं भी पढ़ी हूं'। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि 'और फिर मुझे एक तस्वीर मिली जिसमें साक्षी एक परी की ड्रेस पहने हुए थी और मैंने घाघरा पहन रखा था, मेरी फेवरेट आइडल माधुरी दीक्षित की तरह'।


Next Story