मनोरंजन

Anupamaa Twist: कोठारी परिवार में होगी एक सदस्य की मौत, आर्यन को रंगे हाथ पकड़ेगी अनुपमा

Sarita
30 May 2025 9:12 AM IST
Anupamaa Twist: कोठारी परिवार में होगी  एक  सदस्य की मौत, आर्यन को रंगे हाथ पकड़ेगी अनुपमा
x
Anupamaa Twist: 'अनुपमा' में माही और आर्यन की शादी धूमधाम से होगी। सभी खुश और प्रफुल्लित होंगे। अनुपमा माही की विदाई की तैयारी कर रही होगी और तभी आर्यन के पेट में दर्द होगा। आर्यन भागकर अंदर जाएगा। आर्यन के अंदर जाते ही अनुपमा को याद आएगा कि बा ने कहा था कि विदाई से पहले माही को सुहागन का सामान देना है। अनुपमा भी आर्यन के पीछे-पीछे अंदर जाएगी।
आर्यन अपना दर्द कम करने के लिए ड्रग्स लेगा। ड्रग्स की खुराक के कारण वह अपने होश में नहीं रहेगा। वह जमीन पर लेट जाएगा और नशे की हालत में हिलेगा-डुलेगा। जब अनुपमा माही का सामान लेने कमरे में आएगी तो आर्यन को जमीन पर पड़ा देखकर दंग रह जाएगी। वह देखेगी कि आर्यन के हाथ में ड्रग्स का पैकेट है।
आर्यन के भाई प्रेम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शिवम खजूरिया ने डाउनटाउन मिरर को दिए एक साक्षात्कार में बताया, "आगामी ट्रैक दिल दहला देने वाला होगा। आर्यन की अचानक और दुखद मौत एक सदमा बनकर आएगी और अनुपमा की जिंदगी को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर देगी। इस घटना के कारण उस पर आरोप लगते हैं जिसके कारण वह सब कुछ छोड़कर एक नई जिंदगी शुरू करने के लिए मुंबई जाने का फैसला करती है।
Next Story