मनोरंजन

Anupamaa Twist: अनुपमा के सामने आएगी नई मुसीबत

Sarita
19 Feb 2025 6:36 AM IST
Anupamaa Twist: अनुपमा के सामने आएगी नई मुसीबत
x
Anupamaa Twist: जब पाखी अनुपमा को बताएगी कि ईशानी और राजा एक दूसरे से प्यार करते हैं, तो अनुपमा कहेगी, 'क्या? ये सब कब हुआ? तुम दोनों एक दूसरे को कब से जानते हो और कितनी बार मिले हो? तुम दोनों एक कमरे में अकेले... तुम्हें कोई अक्ल, शर्म या हया है या नहीं?' पाखी को गुस्सा आ जाएगा. पाखी कहेगी, 'वाह मां! अगर आपकी बेटी ऐसा करती है तो ये प्यार है और अगर मेरी बेटी ऐसा करती है तो ये पाप है|
पाखी की इस बात पर अनुपमा जवाब देंगी. अनुपमा कहेगी, 'पाखी! आपकी बेटी मेरी पोती भी है. आपकी बेटी भी वही गलती कर रही है जो आपने की और उसे समझाने की बजाय, उसे रोकने की बजाय, आप मुझे ये बता रही हैं.' पाखी अनुपमा की बात नहीं मानेगी. ऐसे में अनुपमा कहेगी, 'अनुज की दौलत देखकर तुमने अधिक को फंसाया ताकि जल्दी से किसी अमीर लड़के से शादी करके जिंदगी में सेटल हो जाओ और अब तुम ईशानी को भी यही सिखा रही हो.' पाखी जब अनुपमा को डांटेगी तो अनुपमा टूट जाएगी. वो अकेले बैठकर रोने लगेगी. वो कान्हा जी से बात करेगी. वो कहेगी, 'अगर रोने की वजह दोगे तो रोने का वक्त भी दो. शादी का घर है. मेरी बेटी की शादी है. बहुत काम है|
'अनुपमा' में नया ड्रामा शुरू होगा. अनुपमा अपनी पोती ईशानी को प्रेम के भाई राजा के साथ देखेगी. ईशानी और राजा को साथ देखकर अनुपमा दंग रह जाएगी. अनुपमा ईशानी से बात करने की कोशिश करेगी. वो ईशानी से सवाल पूछेगी और तभी पाखी आ जाएगी. पाखी अनुपमा को बताएगी कि ईशानी और राजा एक दूसरे से प्यार करते हैं. अनुपमा हैरान रह जाएगी. अनुपमा पाखी और ईशानी को समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन पाखी नहीं समझेगी|
Next Story