मनोरंजन

Anupamaa Twist: प्रेम के घर जाएगी अनुपमा, सीरियल में आएगा ट्विस्ट

Sarita
9 Jan 2025 11:43 AM IST
Anupamaa Twist:   प्रेम के घर जाएगी अनुपमा, सीरियल में आएगा ट्विस्ट
x
Anupamaa Twist: आने वाले एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, माही को समझाएगी और राही के हक में फैसला लेगी। इतना ही नहीं, अनुपमा, राही के मिलने की खुशी में भंडारा भी करवाएगी। दरअसल, 10 साल पहले जब राही, अनुपमा को छोड़कर चली गई थी तब अनुपमा ने मकर संक्रांति के मौके पर माता रानी से मन्नत मांगी थी कि जब उसे उसकी बेटी मिल जाएगी तब वह भंडारा कराएगी। ऐसे में राही के मिलने की खुशी में अनुपमा धूमधाम से मकर संक्रांति
मनाएगी।अनुपमा, राही के साथ मंदिर जाएगी और वहां आए भगतों को भंडारा खिलाएगी। हालांकि, कहानी में ट्विस्ट तब आएगी जब वहां पर प्रेम की सौतेली मां यानी मिसेज कोठारी पहुंचेंगी।
सास बहू और साजिश के मुताबिक, मंदिर में मिसेज कोठारी और अनुपमा की मुलाकात होगी। मिसेज कोठारी, अनुपमा को खाने का कॉन्ट्रेक्ट देंगी और यहीं से अनुपमा को प्रेम के बारे में जानने का मौका मिलेगा।अनुपमा को बहुत जल्द ये बात पता चल जाएगी कि प्रेम अनाथ नहीं है। वह कोठारी खानदान का वारिस है और प्रार्थना उसकी बहन है। ये सब जानने के बाद अनुपमा को 440 वॉट का झटका लगेगा। उसे लगेगा कि प्रेम ने एक बार फिर उसे धोखा दिया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सच जानने के बाद अनुपमा क्या करेगी? क्या मिसेज कोठारी, राही को अपनी बहू के रूप में स्वीकार करेंगी? क्या अनुपमा, प्रेम को माफ कर पाएगी?
Next Story