मनोरंजन

Anupamaa: अनुपमा के नए एपिसोड पर भड़के लोग

Sarita
3 Jun 2025 11:13 AM IST
Anupamaa: अनुपमा के नए एपिसोड पर भड़के लोग
x
Anupamaa अनुपमा: रुपाली गांगुली ने अपने शो अनुपमा के जरिए हर घर में अपनी पहचान बनाई है। इस सीरियल की काफी फैन फॉलोइंग है। टीआरपी के मामले में भी यह शो अपने चरम पर है। पिछले कुछ समय में शो के मेकर्स ने इसकी कहानी में काफी बदलाव किए हैं। साथ ही पिछले कुछ समय में कई चेहरे भी बदले गए हैं। लेकिन, हाल ही में मेकर्स की शो को और हाई वोल्टेज ड्रामा बनाने की कोशिश उल्टी पड़ती नजर आ रही है।
फैंस अनुपमा Anupamaa से जुड़ी हर अपडेट का इंतजार करते रहते हैं, साथ ही मेकर्स भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कहानी में नए ट्विस्ट लाते रहते हैं। लेकिन, शो के आने वाले एपिसोड से दर्शक काफी नाखुश नजर आ रहे हैं। दरअसल, हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें आर्यन और माही की शादी में बड़े बदलाव का इशारा किया गया है, जिसे देखकर लोगों ने शो की कहानी को कॉपी पेस्ट बताया है।
लोगों ने जताई नाराजगी
सोशल मीडिया पर चैनल के अकाउंट पर शो का प्रोमो शेयर किया गया। इसमें आर्यन एक कमरे में ड्रग्स लेते नजर आ रहे हैं। इस बीच अनुपमा उसे इस हालत में देख लेती है। बाद में दिखाया जाता है कि आर्यन की मौत हो जाती है और इसका जिम्मेदार अनुपमा को ठहराया जाता है। इस प्रोमो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया- ये रिश्ता की कहानी दोहराई गई है, उसमें शुभम की मौत ड्रग्स से हुई थी और इसका आरोप नायरा पर आया, यहां ये अनुपमा Anupamaa पर आएगा। घुमा फिरा कर? दरअसल अनुपमा की कहानी में दिखाया जाता है कि आर्यन की मौत ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से होती है। अनुपमा को उसकी लत के बारे में पता है, लेकिन आर्यन ने अनुपमा को भरोसा दिलाया था कि वो रिसेप्शन के बाद घरवालों को अपनी लत के बारे में बता देगा। हालांकि उससे पहले ही उसकी मौत हो जाती है, जिसके लिए अनुपमा को जिम्मेदार ठहराया जाता है।
Next Story