
x
Entertainment मनोरंजन : आज सोमवार की सुबह लोकप्रिय टीवी सीरियल 'अनुपमा' के सेट पर आग लग गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। यह घटना मुंबई स्थित गोरेगांव फिल्म सिटी की है, जहां 'अनुपमा' का सेट है।
हालांकि, आग लगने के तुरंत बाद मुंबई फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंच गए और हालात पर काबू करने का प्रयास करने में लगे हुए हैं। मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में आज सोमवार सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर अचानक हड़कंप मच गया, जब पता चला कि पॉपुलर टीवी शो 'अनुपमा' के सेट पर आग लग गई। सेट पर आग लगते ही ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, आग लगते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं और हालात पर काबू पाने का प्रयास किया गया, जिससे हालात सामान्य हैं।
इसके लिए चार दमकल गाड़ियां, चार जंबो टैंकर, एक सहायक प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी और तीन स्टेशन अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर तैनात किया गया। बीएमसी के एमएफबी के अनुसार, आग अनुपमा सेट पर एक टेंट संरचना में लगी थी, जो दादा साहब फाल्के चित्रनगरी के नजदीक मराठी बिग बॉस के सेट के पीछे स्थित है। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि आग लगने का असली कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, जिसकी अभी जांच की जा रही है। इसके अलावा किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
Tagsसेटभयंकरआगफिल्महड़कंपsetfiercefirefilmcommotionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





