मनोरंजन

Anupama: तोषु को सबक सिखाने के लिए क्या वापस आएगी काव्या

Bharti Sahu 2
14 Sept 2024 6:49 AM IST
Anupama: तोषु को सबक सिखाने के लिए क्या वापस आएगी काव्या
x
Anupama: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और एक्टर गौरव खन्ना के फेमस शो अनुपमा में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। अब तक शो में वनराज शाह की बहन डॉली की वापसी हो चुकी है। साथ ही अनुज के बड़े भाई अंकुश की वापसी भी हो चुकी है।
शो में इस समय तोषु अपने पिता की जगह लेने पर तुला हुआ है। वहीं अनुज अब अपनी कंपनी को दुबारा खड़ा करेगा। शो के अपकमिंग एपिसोड मे दिखाया जाएगा की अनुज अपनी कंपनी जाएगा। वह देखेगा कि सब कुछ डूब रहा है। साथ ही अंकुश ने उसके घर से लेकर पूरी कंपनी तक पर कब्जा कर लिया है। वह अंकुश के पास जाएगा और उसे खरी-खोटी सुनाएगा। दूसरी तरफ बा तोषु की लंका लगाती नजर आएंगी। वह उसे बोलेंगी कि ये घर मेरा है और मैं तेरा राज यहां चलने नहीं दूंगी। शो के अपकमिंग एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा की तोषू, काव्या की बेटी माही को शाह हाउस से बाहर निकाल देगा जिसके बाद माही रोते-रोते अनुपमा के पास आएगी और बोलेगी की उसे कहीं नहीं जाना है। वो सबके साथ रहना चाहती है।
Next Story