भारत

पति ने कर दी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

Shantanu Roy
14 Sept 2024 12:04 AM IST
पति ने कर दी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या
x
बड़ी खबर
Ashok Nagar. अशोक नगर। अशोक नगर में युवक ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद घर में ताला लगाया और थाने पहुंच गया। पुलिस से कहा- मैंने पत्नी को मार डाला है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामला शंकर कॉलोनी में शुक्रवार सुबह साढ़े 8 से 9 बजे के बीच का है। वारदात के वक्त दंपती घर में अकेले थे। दोनों बच्चे स्कूल गए थे।


महिला के भाई ने पुलिस को बताया, 'बहन किरण (36) की शादी साल 2003 में दशरथ रजक से हुई थी। परिवार अशोक नगर की शंकर कॉलोनी में रहता है। किरण आसपास के लोगों के यहां मेड का काम करती थी। दशरथ, किरण के चरित्र पर शक करता था इसलिए डेढ़ साल पहले उसका काम छुड़वा दिया। दशरथ खुद भी कोई काम नहीं करता था। ऐसे में घर में खाने के लाले पड़े रहते थे। दशरथ, किरण को मायके से पैसे लाने के लिए परेशान करता था। कई बार मारपीट भी की। हमने कई बार उन लोगों की मदद भी की थी। उसने किरण को क्यों मार डाला, पता नहीं।'
Next Story