मनोरंजन

Anupama Twist: अनुपमा में तबाही मचाने लौट रहा ये पुराना किरदार, शो में आएगा नया मोड़

Bharti Sahu 2
13 Sept 2024 9:50 AM IST
Anupama Twist: अनुपमा में तबाही मचाने लौट रहा ये पुराना किरदार,  शो में आएगा नया मोड़
x
Anupama Twist: हाल ही में वनराज शाह को गायब कर दिया गया और फिर डॉली को वापस लाया गया। अब शो में एक और पुराने किरदार की वापसी होने वाली है, जो अनुज और अनुपमा की जिंदगी में कई समस्याएं ला सकता है। शो में अनुज ने हाल ही में अनुपमा से कहा कि उसे अंकुश और बरखा से कई सवालों के जवाब चाहिए। उसने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उसे अब पुराने अनुज की तरह व्यवहार करना पड़ेगा, क्योंकि अनुपमा और आध्या उसकी जिंदगी में वापस आ गए हैं। अनुज का यह भी कहना था कि उसे ऑफिस जाना होगा और जो उसका है, उसके लिए अपना हक जताना पड़ेगा। अनुपमा” शो में डॉली के बाद अब अंकुश और बरखा की वापसी होने वाली है। अनुज घर जाकर अंकुश और बरखा से सवाल करेगा। घर में अनुज को देखकर अंकुश चौंक जाता है, जिससे शो में एक नई और रोमांचक दिशा मिलती है। इस सीन के साथ, दर्शकों को देखने को मिलेगा कि अनुज अपने सवालों के माध्यम से स्थिति को स्पष्ट करने की कोशिश करेगा।
Next Story