मनोरंजन

Anupama Twist: अपने ही जाल में फंसा परितोष

Subhi
16 Sept 2024 6:35 AM IST
Anupama Twist:  अपने ही जाल में फंसा परितोष
x
Anupama Twist: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में चीजें और भी नाटकीय मोड़ लेंगी. एक तरफ आशा भवन में ज्यादा सुख-सुविधाएं न होने के बावजूद सभी हंसते-खेलते हैं. वहीं दूसरी तरफ शाह निवास में सबकुछ होने के बावजूद हर तरफ सिर्फ निराशा, मायूसी और झगड़े ही नजर आते हैं. वनराज शाह के जाने के बाद तोषु ने जबरदस्ती घर की कमान अपने हाथों में ले ली है, जिसके बाद ड्रामा और भी ज्यादा बढ़ गया है. लेकिन अब आने वाले एपिसोड में चीजें और भी ज्यादा खराब होने वाली हैं,
यह एक नया बिल्डर है जो यह कहकर सबके होश उड़ा देगा कि वो इस घर का असली मालिक है। यह बिल्डर बताएगा कि वह इस घर का भी और पुराने शाह निवास का भी मालिक है। वह एक घंटे के भीतर यह घर खाली करने की बात कहेगा तो सबके होश उड़ जाएंगे। तोषू और परिवार के बाकी लोगों के होश उड़ जाएंगे जब बिल्डर उन्हें घर के कागज दिखा देगा। बिल्डर के जाने के बाद डिंपी तोषू पर हावी हो जाएगी और पूछेगी कि इसका मतलब उसने झूठ बोला था कि उसकी बिल्डर से बात हो गई है। तोषू अब अपने ही बुने जाल में फंस चुका है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अब शाह परिवार का क्या होगा।
Next Story