
x
Anupama Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में इन दिनों काफी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। मेकर्स अनुपमा को टीआरपी की टॉप लिस्ट में बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शो में अब तक देखा गया है कि मेकर्स ने अनुपमा और राही की लड़ाई का वीडियो बनाया है।
राही ने कसम खाई है कि जब तक वो अनुपमा को हरा नहीं देती, चैन से नहीं बैठेगी। अनुपमा और राही का डांस देखने के लिए घरवाले भी पहुँच जाते हैं। जल्द ही शो में बड़ा धमाका होने वाला है। राही स्टेज पर अनुपमा को बेइज्जत करेगी। सब माँ-बेटी की जोड़ी का मज़ाक उड़ाने वाले हैं।
जस्सी भूल जाएगी डांस स्टेप
अनुपमा मेकर्स से रिक्वेस्ट करने वाली हैं कि टीआरपी के लिए रिश्तों का मज़ाक न उड़ाया जाए। इसी बीच माही अनुपमा के प्रॉप्स चुरा लेगी। इस काम में पाखी उसका साथ देने वाली है। हालाँकि, बाद में माही को सारे प्रॉप्स अनुपमा को वापस करने पड़ते हैं। इसी बीच जस्सी डांस करते हुए अपने स्टेप्स भूल जाती है। ये देखकर राही खुश हो जाती है। वह दावा करती है कि अब उसकी टीम ही जीतेगी। फिनाले से पहले राही की टीम पहले राउंड की विजेता बन जाएगी। राही को दोनों टीमों में से किसी एक को एलिमिनेट करने की शक्ति मिल जाएगी। ऐसे में राही अनुपमा की टीम को एलिमिनेट करने का फैसला लेगी।
हालांकि, मेकर्स ऐसा नहीं होने देंगे। इसी बीच फिनाले के दौरान बा और वसुंधरा के बीच बड़ी लड़ाई होने वाली है। मेकर्स दोनों को स्टेज पर चढ़कर लड़ने की सलाह दे रहे हैं। इस दौरान वसुंधरा बताएगी कि वह किस परिवार से ताल्लुक रखती है। वहीं लीला भी सबके सामने अपने तेवर दिखाएगी।
Next Story





