
x
Anupama: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में पराग कोठारी और अनुपमा के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिलेगा। होगा यह कि अनुपमा और उसका परिवार बाहर थोड़ी मौज मस्ती करने निकले होंगे। प्रेम और उसका कजिन भी इस मौके पर इत्तेफाकन साथ होगा। बापूजी माहौल में रंग जमाते हुए कहेंगे कि पानीपूरी खाना तो हर गुजराती का जन्म सिद्ध अधिकार है। सभी लोग ठेले पर खड़े होकर पानीपूरी खाएंगे और इसके बाद वो होगा जिसके बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा।दरअसल अनुपमा फिर एक बार महानता की मूरत बनते हुए पानीपूरी की अपनी और दूसरों की प्लेटें धोना शुरू कर देंगी।
ठेले वाले के मना करने पर वो कहेंगी कि अरे कोई बात नहीं, घर में भी तो धोती ही हूं। अनुपमा क्योंकि परिवार की बड़ी है और उसे यूं जूठे बर्तन धोते देखकर प्रेम सम्मान भाव में उससे जूठे बर्तन ले लेगा और खुद धोने लगेगा। इस दौरान पराग कोठारी और उसके छोटे भाई की गाड़ी वहीं से गुजर रही होगी और वो प्रेम को यूं सड़क किनारे बर्तन धोते देख लेंगे। पराग कोठारी का यह नजारा देखकर खून खौल उठेगा।
पराग का छोटा भाई सिचुएशन हैंडल करने की कोशिश करेगा कि उसे लेकर वहां से चला जाए और ड्राइवर से गाड़ी बढ़ाने को कहेगा लेकिन पराग गुस्से में होगा और गाड़ी से उतर जाएगा। उसे लगेगा कि अनुपमा जान बूझकर उसके बेटे से सड़क किनारे ठेले पर जूठे बर्तन धुलवा रही है। वह कहेगा कि इस अनुपमा की इतनी हिम्मत कि मेरे बेटे से जूठे बर्तन धुलवा रही है। पराग कोठारी जाकर सीधे अनुपमा से बात करने का फैसला करेगा और क्योंकि दोनों ही पक्षों के परिवार भी साथ खड़े हुए हैं, ऐसे में तमाशा होना तय है।
क्या अनुपमा और पराग कोठारी के बीच जोरदार झगड़ा होने वाला है? क्या बापूजी माहौल खराब होने से रोक पाएंगे? या फिर प्रेम ही अनुपमा के बचाव में आगे आ जाएगा। अगर ऐसा होता है तो प्रेम अपने पिता की सभी के सामने रास्ते पर बेइज्जती करेगा। ऐसे बहुत से सवाल हैं जिनके जवाब दर्शकों को अपकमिंग एपिसोड में मिलेंगे।
TagsAnupamaहाई वोल्टेजड्रामाAnupamahigh voltagedramaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





