मनोरंजन

Anupama : अंश और प्रार्थना के इस फैसले से शो में आएगा महाट्विस्ट

Sarita
8 Jan 2026 8:39 AM IST
Anupama : अंश और प्रार्थना के इस फैसले से शो में आएगा महाट्विस्ट
x
Anupama : रूपाली गांगुली के शो Anupama में आजकल बहुत सारा हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। भारती और वरुण की शादी के बाद, अनुपमा अब प्रार्थना के बेबी शॉवर के लिए अहमदाबाद पहुंची है। किंजल और अंश ने अनुपमा का ज़ोरदार स्वागत किया।इसी बीच, शो में एक नया ड्रामा शुरू हो गया है। पाखी पूरी तरह से दिवाकर के प्यार में पागल है, जिसने उसे बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया है। जब अनुपमा दिवाकर को पाखी के साथ देखती है तो उसका गुस्सा भड़क उठता है। हालांकि, पाखी उससे कहती है कि वह उससे दूर रहे, क्योंकि वह उसका होने वाला पति है।
पाखी की यह बात सुनकर Anupama हैरान रह जाती है। वह पाखी को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन वह नहीं सुनती। इसके बजाय, वह अपनी माँ से कहती है कि वह दादी बनने के बाद अनुज से दोबारा शादी कर सकती है, लेकिन अभी वह दोबारा शादी नहीं कर सकती।अनुज का नाम सुनकर Anupama को गुस्सा आ जाता है। इसी बीच, राही और प्रेम भी वहाँ आ जाते हैं। Anupama राही से पाखी को समझाने के लिए कहती है। लेकिन पाखी राही पर भी गुस्सा करती है। प्रेम भी पाखी को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वह नहीं समझती। दूसरी ओर, कोठारी परिवार में भी एक नया ड्रामा शुरू हो गया है।
क्योंकि वसुंधरा अब फार्महाउस जा रही है। वह नहीं चाहती कि उसके ससुराल वालों में से कोई भी प्रार्थना के बेबी शॉवर में आए। इसलिए, अंश और प्रार्थना ने मिलकर एक बड़ा प्लान बनाया है, जो आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा। यहाँ, अंश भी अनुपमा से इस बारे में बात करते हुए नज़र आता है।अंश Anupama से पूछता है कि क्या दो वयस्कों का मिलकर कोई फैसला लेना गलत है। इस पर अनुपमा जवाब देती है कि जो फैसला किसी को दुख न पहुँचाए, वही सही होता है। अंश खुश हो जाता है। शो के आने वाले एपिसोड ड्रामा से भरपूर होने वाले हैं।
Next Story