मनोरंजन

Anupama: अनुपमा की जिंदगी में तूफान, आने वाले एपिसोड में धमाका

Sarita
25 Sept 2025 9:13 AM IST
Anupama: अनुपमा की जिंदगी में तूफान, आने वाले एपिसोड में  धमाका
x
Anupama: रूपाली गांगुली का शो "अनुपमा" इन दिनों धमाकेदार ट्विस्ट की एक श्रृंखला देखने को मिल रही है। अनुपमा इन दिनों पूरे रंग में हैं। अब तक शो में ख्याति अपनी गलती मान चुकी है, लेकिन पराग उसे माफ़ करने से इनकार कर देता है।इस बीच, प्रेम और राही, अनुपमा से माफ़ी मांगने शाह हाउस पहुँचते हैं। अनुपमा, राही की हालत देखकर चौंक जाती है। शो में कई धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। इस बीच, तोषु शाह हाउस से निकलने के बाद भी घर से चोरी करता रहता है। इससे अनुपमा को गुस्सा आ जाएगा।
तोषु की एक बार फिर बुरी तरह पिटाई होने वाली है। अनुपमा को पता चलता है कि देविका को कुछ हो गया है। अस्पताल पहुँचने पर उसे पता चलता है कि देविका को कैंसर है। यह जानकर अनुपमा टूट जाएगी।सच्चाई जानने के बाद, अनुपमा देविका का सहारा बनेगी। जल्द ही, वह और उसकी पूरी टुकड़ी देविका को छुट्टियों पर ले जाएगी। इस बीच, अनुपमा की खुशी से जलती हुई माही, उसे सबक सिखाने के लिए गौतम के साथ मिल जाएगी। गौतम और माही मिलकर कोठारी और शाह परिवारों का जीना हराम कर देंगे। गौतम बड़ी चालाकी से कोठारी पर हमला करेगा। पराग रात भर सड़कों पर पड़ा रहेगा। वसुंधरा की मिन्नतों का भी गौतम पर कोई असर नहीं होगा।कोठारी परिवार अचानक कंगाल हो जाएगा। इसके अलावा, गौतम कोठारी और शाह परिवारों को मारने की कोशिश करेगा। खबरों के अनुसार, गौतम की हरकतों के कारण प्रार्थना का गर्भपात हो जाएगा, जिससे शाह परिवार में मातम छा जाएगा।
Next Story