मनोरंजन

Anupama Spoiler: समर की वापसी से अनुपमा की जिंदगी में आएगा नया भूचाल

Sarita
6 Oct 2025 11:27 AM IST
Anupama Spoiler: समर की वापसी से अनुपमा की जिंदगी में आएगा नया भूचाल
x
Anupama Spoiler:रूपाली गांगुली के शो "अनुपमा" में इन दिनों एक अनोखा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया है। अनुपमा बार-बार समर को देख रही है, लेकिन उसे समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हो रहा है।अब तक शो में दिखाया गया है कि अनुपमा को समर की आत्मा दिखाई देती है। अपने बेटे को देखकर अनुपमा भावुक हो जाती है। वह समर को बताती है कि अंश बड़ा हो गया है और जल्द ही पिता बनने वाला है। अनुपमा समर को "दादा" कहती है।
अनुपमा समर को बताती है कि वह डांस क्वीन बन गई है। समर अपनी माँ की बातें सुनकर बहुत खुश होता है। इसी बीच, शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। गाँव वाले अनुपमा को नवरात्रि में मंदिर आने के लिए कहते हैं। अनुपमा अपने साथियों के साथ सज-धज कर मंदिर पहुँचती है।
लोग मंदिर में उनके साथ खूब तस्वीरें खिंचवाते हैं। इसी दौरान अनुपमा की मुलाकात प्रकाश से होती है। वह प्रकाश से बहुत अच्छी तरह बात करता है। समर एक बार फिर मंदिर में प्रकट होगा। वह अनुपमा को बताएगा कि प्रकाश ही उसकी मौत का कारण है। यह जानकर अनुपमा को गहरा सदमा लगेगा। वह जल्द ही प्रकाश को सबक सिखाने का फैसला करेगी। इसके अलावा, अनुपमा इस बार सोनू का चेहरा देखेगी।
यह वही व्यक्ति है जिसकी गोली से समर की मौत हुई थी। जब अनुपमा सोनू को देखेगी, तो वह आग-बबूला हो जाएगी। वह सोनू को जेल भेजने की कसम खाएगी। प्रकाश मौका मिलते ही राही का अपहरण करने की योजना बना रहा है। उसे शक हो सकता है कि अनुपमा उसके खिलाफ कोई साजिश रच रही हयह जानकर, प्रकाश अनुपमा पर अपनी पकड़ मजबूत करेगा। अनुपमा को प्रकाश और सोनू के रिश्ते के बारे में पता चल जाएगा। हालाँकि, पहले वह राही की जान बचाने की कोशिश करेगी। जल्द ही, अनुपमा के पास प्रकाश के खिलाफ सबूत होंगे। उसके बाद, अनुपमा पुलिस के पास जाएगी। जल्द ही वह प्रकाश और सोनू को जेल की सलाखों के पीछे भेज देगी।
Next Story