
x
Anupama Spoiler: अनुपमा' की कहानी दिन-ब-दिन दिलचस्प होती जा रही है। अंश और प्रार्थना की शादी हो चुकी है। शाह हाउस में ही प्रार्थना और अंश अपनी शादीशुदा ज़िंदगी का लुत्फ़ उठा रहे हैं। इसी बीच, अनुपमा में एक बार फिर बड़ा धमाका होने वाला है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जन्माष्टमी के मौके पर अनुपमा राधा बनकर डांस परफॉर्मेंस देने वाली हैं।
इस दौरान घरवाले भगवान कृष्ण की पूजा करेंगे। प्रेम और राही जन्माष्टमी पर राधा कृष्ण बनने वाले हैं। दोनों साथ में समय बिताएंगे। वहीं, जन्माष्टमी पर एक बार फिर कोठारी हाउस में मातम पसरने वाला है। दरअसल, वसुंधरा अंश और प्रार्थना की शादी पर शोक मनाएगी।
राही अनुपमा का अपमान करेगी।
अनुपमा को याद आएगा कि आज अनुज का जन्मदिन है। इस मौके पर वह घर पर एक पार्टी रखने वाली हैं। इतना ही नहीं, वह डांस क्वीन्स के साथ खूब मस्ती भी करने वाली हैं। अनुपमा अनुज के जन्मदिन पर मंदिर जाएंगी। इस दौरान उसकी मुलाकात राही से होगी। राही मंदिर में ही उससे लड़ने लगेगी। वह इस दौरान अपनी मां की खूब बेइज्जती करेगी। वहीं दूसरी तरफ, यह देखने को मिलेगा कि गौतम अंश को सबक सिखाने के लिए एक नई चाल चलेगा। वह माही से गुपचुप शादी कर लेगा। अब वह अंश का जीजा बन जाएगा। यह खबर सुनकर अंश को झटका लगेगा। इसी बीच जस्सी को पता चल जाएगा कि पराग ने राही को डांस कॉम्पिटिशन जिताने के लिए पैसे दिए हैं।
पराग का राज खुलते ही राही को गुस्सा आ जाएगा। जस्सी सबके सामने राही को धोखेबाज कहने वाली है। इसी बीच प्रार्थना की तबीयत बिगड़ जाएगी। इस दौरान अंश को पता चलेगा कि प्रार्थना का गर्भपात हो गया है। यह खबर पता चलते ही शाह परिवार में मातम पसर जाएगा और वसुंधरा के सपने भी चकनाचूर हो जाएंगे।
TagsAnupamaअनुजजन्मदिनअनुपमाभारीAnupamaAnujBirthdaycostly जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





