मनोरंजन

Anupama Spoiler: शो में आएगा एक के बाद एक बड़ा ट्विस्ट, होगा बड़ा हादसा

Sarita
9 Sept 2025 8:02 AM IST
Anupama Spoiler: शो में आएगा एक के बाद एक बड़ा ट्विस्ट, होगा बड़ा हादसा
x
Anupama Spoiler: रूपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' में इन दिनों डांस कॉम्पिटिशन पर फोकस है। फिनाले में दो टीमें हैं जो एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं। अब तक अनुपमा में देखा गया है कि जजों को डांस क्वीन्स का डांस पसंद आ रहा है। वहीं, राही ने हार न मानने का फैसला किया है। ऐसे में वह अनुपमा की टीम से सबसे कमजोर सदस्य को चुनेगी। अनुपमा समझ जाती है कि राही के दिमाग में कुछ चल रहा है। इसी बीच गौतम एक बार फिर अनुपमा पर वार करने वाला है। शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा और राही अपनी टीम के साथ डांस करती हैं।
इसी बीच माही राही को धोखा दे देगी। दरअसल, डांस करते-करते वह राही का हाथ छोड़ देगी। राही स्टेज पर गिर जाती है और ऐसा होते ही उसके पॉइंट्स कम हो जाएंगे। अनुपमा और राही अपनी अगली परफॉर्मेंस पर ध्यान देंगी। टीम के सदस्य यह खबर सुनकर चौंकने वाले हैं कि फिनाले में सिर्फ अनुपमा और राही को ही डांस करने का मौका मिला है। माही और पाखी पूरी ताकत से राही के पीछे पड़ जाएंगी। वहीं सरिता ताई भी अनुपमा को डांटेंगी। इधर, गौतम अनुपमा को फंसाने के लिए एक नई चाल चलेगा।
वह अनुपमा को फंसाने के लिए डांस कॉम्पिटिशन में एक शख्स को पैसे देगा। यह शख्स फिनाले से ठीक पहले अनुपमा को एक कमरे में बंद कर देगा। अनुपमा के पास फिनाले में सिर्फ 5 मिनट बचे हैं। ऐसे में वह खिड़की तोड़कर भागने की कोशिश करती है, लेकिन कुर्सी नीचे गिर जाती है। दूसरी तरफ, अनुपमा के गायब होने से टीम में हंगामा मचने वाला है। घरवाले उसकी तलाश शुरू कर देंगे। ऐसे में उन्हें अनुपमा बेहोशी की हालत में मिलेगी। अनुपमा को इस हालत में देखकर सभी घबरा जाएंगे।
Next Story