
x
Anupama Spoiler: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा में इन दिनों शादी का ट्रैक देखने को मिल रहा है। लेकिन, इसी बीच खूब हंगामा भी मच रहा है। क्योंकि अनुपमा की जिंदगी में शांति नहीं है और अगर शांति है तो टीआरपी नहीं। ऐसे में मेकर्स ने एक बार फिर अनुपमा को मुश्किल में डाल दिया है।
शो में अब तक देखा गया है कि डांस रानियों से राखी बंधवाने के बाद अनुपमा अपने भाई के घर जाती हैं, जहां उनकी भाभी उन्हें खूब डांटती हैं। ऐसे में वह अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर शाह हाउस वापस लौट जाती हैं। ऐसे में अनुपमा की कहानी में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स आने वाले हैं।
जल्द ही अनुपमा का एक वीडियो वायरल होगा, जिसमें पाखी और राही डांस रानियों को चोर कहती नजर आएंगी। यह वीडियो तोषु की वजह से वायरल होने वाला है। उसके बाद अनुपमा की हालत खराब हो जाएगी। अनुपमा के घर के बाहर भीड़ जमा हो जाएगी, लोग उनकी टीम को चोर कहना शुरू कर देंगे।
अनुपमा कहती है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। लेकिन कोई उसकी बात नहीं सुनता और उसे और उसकी टीम को बेइज्जत भी करता है। गुस्से में लोग शाह हाउस पर पत्थरबाजी शुरू कर देंगे। ऐसे में अनुपमा तोषु और पाखी से मदद मांगेगी। इसी बीच डांस प्रतियोगिता का आयोजक वहां पहुंच जाएगा।
वह कहेगा कि उसने लोगों के कहने पर अनुपमा की टीम को बाहर कर दिया है। डांस रानियां यह सुनकर बहुत दुखी होंगी। इस दौरान पाखी और तोषु भी अनुपमा का साथ नहीं देंगे। तोषु मीडिया के सामने कहेगा कि उसने कोई वीडियो नहीं बनाया। तोषु की बातें सुनकर अनुपमा को बहुत गुस्सा आएगा लेकिन वह कुछ कह नहीं पाएगी।
अनुपमा को इस हालत में देखकर राही का दिल पिघल जाएगा और वह लोगों को सच्चाई बता देगी। वह कहेगी कि एक गलतफहमी की वजह से डांस रानियों को चोर कहा गया। राही के बोलने के बाद सभी शांत हो जाते हैं। ऐसे में डांस प्रतियोगिता के आयोजक अनुपमा को फिनाले में फिर से मौका देने वाले हैं।
TagsAnupamaअनुपमाटीमचोरटैगAnupamateamthieftag जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





