मनोरंजन

Anupama Spoiler: परिवार से मुंह मोड़ अनुपमा लेगी ये बड़ा फैसला

Sarita
29 Oct 2025 12:16 PM IST
Anupama Spoiler: परिवार से मुंह मोड़ अनुपमा लेगी ये बड़ा फैसला
x
Anupama Spoiler : रूपाली गांगुली के शो "अनुपमा" में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शाह और कोठारी परिवार को ईशानी की करतूतों का पता चल गया है। ईशानी को अनुपमा, देविका, बा और बाकी परिवार बेइज्जत करता है।
बा उसे बताती है कि डायन भी सात घर छोड़कर ही आती है, लेकिन उसने उसकी बहन की ज़िंदगी बर्बाद कर दी है। इस बीच, कोठारी घर में खूब हंगामा होता है। शो में जल्द ही अनुपमा को पारिवारिक कलह भूलकर जाते हुए दिखाया जाएगा।
हालांकि, शाह परिवार के सदस्य उसे रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन अनुपमा सबको अनसुना करने वाली होती है। पराग कहता है कि अनुपमा को मुंबई जाने से कोई नहीं रोकेगा। पराग कहता है कि इस बार वह खुद पारिवारिक विवाद सुलझाएगा।
वसुंधरा कहती है कि वह परी को अपने घर नहीं आने देगी। वसुंधरा कहती है कि परी ने उसकी नाक कटवा दी है, इसलिए घर में उसके लिए कोई जगह नहीं है। इस बीच, ईशानी जल्द ही राजा को ब्लैकमेल करेगी। हालाँकि, ईशानी इस बात से बिल्कुल अनजान होगी कि राजा को सब कुछ पता है।
ऐसे में, वह ईशानी को नज़रअंदाज़ कर देगा। राजा का रवैया देखकर ईशानी अपना आपा खो बैठेगी। ईशानी परिवार को खुश करने के लिए आत्महत्या का नाटक रचेगी। इस बीच, अनुपमा भी मुंबई जाने से इनकार कर देगी।
कोठारी हाउस में प्रवेश करने पर, अनुपमा को पता चलेगा कि ईशानी ने किसी से अपनी और राजा की एक तस्वीर बनवाई है। असल ज़िंदगी में, ईशानी और राजा का एक-दूसरे से कोई लेना-देना नहीं है। यह जानकर परी राहत की साँस लेगी।
Next Story