
x
Anupama Spoiler: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा में हर कदम पर नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अगले पल शो में क्या होगा, ये किसी को नहीं पता। मेकर्स भी अनुपमा को टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शो में अब तक देखने को मिला है कि गौतम गांधी किसी भी तरह अनुपमा से बदला लेना चाहते हैं।
ऐसे में वो डांस कॉम्पिटिशन आयोजित करने वाली टीम के एक क्रू मेंबर को पैसे देकर अनुपमा को एक कमरे में बंद करवा देते हैं। इस दौरान तोषु गौतम की हरकतों को रिकॉर्ड कर लेता है। ऐसे में शाह हाउस से लेकर कोठारी हाउस तक के लोग हैरान रह जाते हैं कि आखिर अनुपमा आखिर वक्त में कहां चली गईं।
इस बीच पाखी कहती है कि मम्मी भाग गई हैं, लेकिन देविका उसे डांटती है। इतना ही नहीं, दर्शक और बाकी लोग भी यही कह रहे होते हैं कि अनुपमा भाग गई है, तभी तोषु कहता है कि वो नहीं भागी है। तोषु की बातें सुनकर किंजल चौंक जाती है और उसकी तरफ देखने लगती है।
इस बीच, राही भी अनुपमा के गायब होने से हैरान है। पराग देखता है कि गौतम अकेले बहुत खुश है, नाच रहा है। पराग गौतम से पूछता है कि वह इतना खुश क्यों है। वह कहता है, बस यूँ ही। पराग कहता है कि जहाँ तक मुझे पता है, तुम पागल नहीं हुए हो और तुम अनुपमा और राही दोनों को जीतते नहीं देखना चाहते, तो फिर खुश होने की क्या बात है। गौतम अपनी बातों से पराग को शांत करने की कोशिश करता है, लेकिन उसे शक हो जाता है। पराग मन ही मन सोच रहा है कि क्या अनुपमा के गायब होने के पीछे गौतम का हाथ है। इसी बीच, अनुपमा आग जलाती है जिससे फायर अलार्म बज जाता है। इसी बीच, पराग कमरे से धुआँ निकलता हुआ देखता है।
जल्द ही पराग अनुपमा को उस कमरे से बाहर ले जाएगा और वह नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेगी और अंतिम राउंड जीत जाएगी। लेकिन, इस दौरान भी उसे एक समस्या का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, अनुपमा की आँखों में डाली जाने वाली दवा में किसी ने कुछ मिला दिया है। इस वजह से अनुपमा को कुछ भी साफ दिखाई नहीं देता है, फिर भी वह हिम्मत नहीं हारती और नाचकर जीत हासिल कर लेती है।
Next Story





