मनोरंजन

Anupama Spoiler: शुरू होगी अनुपमा-वनराज की कहानी, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

Sarita
11 Feb 2026 12:31 PM IST
Anupama Spoiler:  शुरू होगी अनुपमा-वनराज की कहानी, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
x
Anupama Spoiler: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा में एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। दो नई स्टोरीलाइन शुरू हो गई हैं। अब तक दिखाया गया है कि वसुंधरा की भतीजी कीर्ति उसके घर आती है। हालांकि, कीर्ति वैसी नहीं है जैसी दिखती है। कीर्ति अपने पति कपिल को पीटती है और उसके परिवार के साथ बुरा बर्ताव करती है।आने वाले एपिसोड में भी ऐसा ही कुछ होगा। कीर्ति कपिल की मां के बारे में कुछ गलत कहने वाली होती है। कपिल अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाता और उस पर हमला कर देता है। वसुंधरा आती है और उसे थप्पड़ मार देती है।
इसके बाद कृति अच्छा बनने का नाटक करती है। कपिल फांसी लगाने की तैयारी करता है, लेकिन अनुपमा उसे बचा लेती है। अनुपमा पर भरोसा करके कपिल उसे सब कुछ बता देता है। इसके बाद, अनुपमा और कपिल कृति को सबक सिखाने का फैसला करते हैं।अनुपमा कपिल से कहती है कि हम बोल नहीं सकते या हाथ नहीं उठा सकते, लेकिन हम अपना दिमाग इस्तेमाल कर सकते हैं। वह कपिल से कहती है कि कृति जो कुछ भी करे, वह अपने फोन में रिकॉर्ड कर ले। फिर हम दुनिया के सामने उसकी सच्चाई लाएंगे। इस बीच, पराग गौतम को घर से निकालने का प्लान बना रहा है।
वह ख्याति से कहता है कि प्रार्थना के बच्चे के जन्म के बाद गौतम फिर से गलत हरकतें करेगा। उसे घर से निकालना बहुत ज़रूरी है। वह ख्याति से यह भी कहता है कि कृति झूठी है, कहती कुछ है और करती कुछ और है। इस बीच, माही राही के मन में प्रेरणा और प्रेम के बारे में शक पैदा करती है।राही डर जाती है। शो में प्रेम प्रेरणा को गुंडों से बचाता हुआ दिखेगा। इससे प्रेरणा के लिए प्यार फिर से जाग उठता है। वे एक ही कमरे में रात बिताते हैं। प्रेरणा अब इस पल का फ़ायदा उठाना चाहती है, वह प्रेम को किस करती है। लेकिन, प्रेम जाग जाता है और गुस्से से आग-बबूला हो जाता है।
Next Story