मनोरंजन

Anupama: शाह हाउस में छाएगा मातम, हंसमुख को मारेगा ये शख्स

Sarita
1 July 2025 12:48 PM IST
Anupama: शाह हाउस में छाएगा मातम,  हंसमुख को मारेगा ये शख्स
x
Anupama : सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही और परी अंश और प्रार्थना के बारे में बात करती हैं. राही को चिंता है कि उनके रिश्ते की वजह से उनके परिवारों के बीच फिर से लड़ाई हो जाएगी. परी सबकुछ सुन लेती है और फिर राही को इन सब पर ज्यादा ध्यान न देने के लिए कहती है. वो उसे अपनी डांस एकेडमी पर ध्यान देने के लिए कहती है. दूसरी तरफ भारती अस्पताल में है और उसकी तबीयत ठीक नहीं है. उसे रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी है और डॉक्टर उसे इसे ठीक करने के लिए सर्जरी करवाने के लिए कहते हैं|
डॉक्टर उसे पैसों का इंतजाम करने के लिए कहते हैं. अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को समझ नहीं आता कि वो भारती की सर्जरी के लिए पैसे कैसे जुटाएगी. अनुपमा एक डांस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के बारे में सोचती है. दूसरी तरफ शाह हाउस में पाखी कहती है कि बाबूजी को पता है कि अनु कहां है. बाबूजी उसे इन सब में न पड़ने के लिए कहते हैं. तब पाखी कहती है कि प्रार्थना परिवार और अंश के बीच आने की कोशिश कर रही है. दूसरी तरफ राही की एकेडमी में दो नए एडमिशन होते हैं और वो ये जानकर काफी खुश हो जाती है. अनु और प्रीत फंड जुटाने के तरीके सोचते हैं. तोषु की नज़र अनुपमा की पॉलिसी के पैसों पर है।
बाबूजी को उसके इरादों के बारे में पता चल जाएगा। बाबूजी का एक्सीडेंट हो जाएगा और उनकी मौत हो जाएगी। अनुपमा शाह हाउस आएगी और जानेगी कि उनकी मौत कैसे हुई। वह पॉलिसी के पैसे भारती के इलाज के लिए ले जाएगी। इस पर तोषु को बहुत गुस्सा आता है। दूसरी तरफ अनु को पता चल जाएगा कि तोषु ने बाबूजी को मार दिया है। यह जानकर वह चौंक जाएगी।
Next Story