मनोरंजन

Anupama : अनुपमा ही नहीं शाह परिवार के दो और लोग जाएंगे जेल

Sarita
26 Nov 2025 10:40 AM IST
Anupama : अनुपमा ही नहीं शाह परिवार के दो और लोग जाएंगे जेल
x
Anupama : रूपाली गांगुली के शो "अनुपमा" की कहानी लगातार रोमांचक होती जा रही है। मेकर्स ने शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए कई ट्विस्ट और टर्न्स डाले हैं। अब तक शो में अनुपमा को रजनी के साथ समय बिताते हुए दिखाया गया है।इस दौरान, रजनी को अपनी लव स्टोरी याद आती है। इसी बीच, गौतम, पराग को रजनी के बारे में बताता है। पराग को एहसास होता है कि वह रजनी को जानता है। इसी बीच, गौतम और वसुंधरा अनुपमा को बर्बाद करने का प्लान बनाते हैं। इस बीच, "अनुपमा" में हाई-वोल्टेज ड्रामा होने वाला है।
अनुपमा पर आरोप लगने वाला है कि उसने अपना बनाया खाना खाकर लोगों को बीमार कर दिया है। हालांकि, खाने का टिफिन अनुपमा का नहीं है। शो के डायरेक्टर को पता चलने वाला है कि मेन लीड बीमार पड़ने के बाद शो छोड़ चुकी है। इसलिए, डायरेक्टर अनुपमा के खिलाफ लीगल एक्शन लेगा। अनुपमा को फिल्म सिटी से बैन कर दिया जाएगा। शो के डायरेक्टर पूरी फिल्म सिटी में अनुपमा को बदनाम करेंगे। अनुपमा की बेइज्जती होने वाली है। अनुपमा का वीडियो जल्द ही वायरल होगा।
इस वीडियो की वजह से जस्सी, परी और इशानी भी अपने नाम बदल लेंगे। अनुपमा को पता नहीं चलता कि यह गौतम का काम है। अनुपमा बहुत रोती है, इसी बीच पुलिस उसके घर आती है और उसे अरेस्ट कर लेती है। इस बीच, गौतम और वसुंधरा मिलकर अंश के बिज़नेस प्रोडक्ट को नकली साबित करने का काम करेंगे।लोग अंश के प्रोडक्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे। अनुपमा की तरह बा और अंश भी जेल जाएंगे। नतीजतन, शाह परिवार पूरी तरह से सड़कों पर आ जाएगा। इस बीच, गौतम अपनी जीत का जश्न मनाने वाला है। गौतम की वजह से शाह परिवार की हालत काफी खराब हो जाएगी। अनुपमा भी जेल में खूब रोएगी।
Next Story