मनोरंजन

Anupama : कीर्ति का हुआ खेल खत्म, नए सफर पर निकली अनुपमा

Sarita
15 Feb 2026 9:23 AM IST
Anupama : कीर्ति का हुआ खेल खत्म, नए सफर पर निकली अनुपमा
x
Anupama : रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में आजकल हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। इसी वजह से अनुपमा TRP में नंबर वन बना हुआ है। शो कीर्ति और कपिल की कहानी पर फोकस कर रहा है। कीर्ति अपने पति कपिल को टॉर्चर करती है।इस वजह से कपिल सुसाइड करने वाला होता है। हालांकि, अनुपमा यह देख लेती है और उसे बचा लेती है। फिर अनुपमा कपिल का साथ देने का वादा करती है। वे दोनों मिलकर कीर्ति को एक्सपोज करने का प्लान बनाते हैं। कपिल कीर्ति की हरकतों का वीडियो रिकॉर्ड करता है।
इसके बाद, अनुपमा और कपिल पूरे परिवार के सामने उसकी पोल खोलते हैं। कीर्ति की हरकतों से पूरा कोठारी परिवार हैरान रह जाता है और उसे डांटता है। वसुंधरा भी अपनी भतीजी को छोड़ देती है। जब पराग पुलिस को बुलाने के लिए कहता है, तो कीर्ति कहती है, "मैं एक कहानी बनाकर उन सबको फंसा दूंगी।"हालांकि, अनुपमा इसे संभाल लेती है। इसके बाद, अनुपमा शाह हाउस लौटने का प्लान बनाती है। सब उसे थैंक यू बोलते हैं। इस बीच, वसुंधरा एक नया टॉपिक उठाती है। वह चाहती है कि प्रेम और राही अपना परिवार बढ़ाएं। लेकिन प्रेम कहता है कि जब राही कंफर्टेबल हो जाएगी, तब वे बच्चे का प्लान बनाएंगे।
अभी, हम दोनों अपनी ज़िंदगी में कुछ करना चाहते हैं। वसुंधरा कहती है कि ऐसा नहीं होगा, राही, पहले परिवार आता है, और उसके बाद ही कुछ और। वह अनुपमा से कहती है कि वह अपनी बेटी को समझाए। इसके साथ ही, एक और नई कहानी शुरू होने वाली है।दरअसल, अनुपमा अब बाबूजी को दिल्ली ले जा रही है, जहाँ वह उन्हें उनके पुराने दोस्तों से मिलाने की कोशिश करती है। इस बीच, पाखी अपने और इशानी के पैसे दिवाकर को देने के लिए ले जा रही है। अब, प्रेरणा और प्रेम को लेकर जल्द ही एक नई कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी होने वाली है।
Next Story