
x
Anupama : रूपाली गांगुली का शो "अनुपमा" इन दिनों दिवाली का जश्न मना रहा है। अनुपमा इस खास मौके पर अपने परिवार के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। हालाँकि, जल्द ही उन्हें एक नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। शो में अब तक आपने देखा है कि बा, अनुपमा को देखकर बेहद खुश हैं।इस बीच, गौतम को देखकर राही गुस्सा हो जाती है। वहीं माही गौतम को रिझाने में लगी हुई है। माही ने उससे शादी करने का फैसला कर लिया है। इस बीच, अनुपमा के लिए एक बड़ा सरप्राइज तैयार है। अनुपमा दिवाली के मौके पर अपने परिवार के साथ डांस करेंगी।
इतना ही नहीं, वह अंश और प्रार्थना पर प्यार की बरसात करेंगी। इस दौरान अनुपमा को अपने बेटे समर की बहुत याद आएगी। इसी बीच, राही को प्रेम पर शक होने लगेगा। उसे शक होने लगेगा कि प्रेम का उसके पीठ पीछे कोई अफेयर चल रहा है। यह शक जल्द ही राही और प्रेम के बीच दरार पैदा कर देगा। अनुपमा को जल्द ही पता चल जाएगा कि माही अब गौतम से शादी करना चाहती है। माही की हरकतों से अनुपमा को गहरा सदमा लगेगा। अनुपमा फैसला करती है कि वह माही को ऐसी गलती नहीं करने देगी।ऐसे में वो माही को मनाने के लिए काव्या को बुलाएगी। काव्या की जल्द ही धमाकेदार एंट्री होगी। अनुपमा काव्या को अपनी बेटी माही की हरकतों के बारे में बताएगी। हालांकि, माही उसका प्यार पाने के लिए सारी हदें पार कर जाएगी।
TagsAnupamaकाव्यावापसीअनुपमाकहानीAnupamaKavyareturnstory v जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





