
x
Anupama : रूपाली गांगुली का शो अनुपमा आजकल ड्रामा से भरपूर है। शो में अब तक आपने देखा कि वरुण, रजनी के कहने पर चॉल में आग लगा देता है। हालांकि, जब उसे पता चलता है कि उसकी बहन प्रेरणा आग में फंसी है, तो वह डर जाता है। आपने यह भी देखा कि वरुण रजनी के सामने सब कुछ कबूल कर लेता है।इसी बीच, प्रेरणा की मौत की खबर सुनकर रजनी पागल हो जाती है। दूसरी ओर, अनुपमा अपनी जान जोखिम में डालकर प्रेरणा की जान बचाती है। इसी दौरान, अनुपमा अनुज को भी देखती है। प्रेरणा को बचाते समय अनुपमा खुद बेहोश हो जाती है। शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।
वरुण अनुपमा से कहता है कि उन्हें रजनी को सबक सिखाना चाहिए। भारती भी इसमें उनकी मदद करेगी। रजनी अनुपमा की ज़िंदगी मुश्किल बनाने वाली है। अनुपमा भूत होने का नाटक करके रजनी को डराएगी। रजनी को लगता है कि अनुपमा मर गई है, इसलिए वह सच उगल देती है।
भारती और वरुण की वजह से अनुपमा को अहम सबूत मिलते हैं। अनुपमा कोर्ट में साबित करती है कि रजनी ने धोखे से उससे कागज़ों पर साइन करवाए थे। अनुपमा की वजह से रजनी जेल जाएगी। रजनी को अपने दोस्त से पंगा लेने का पछतावा होगा।
रजनी जेल में बहुत रोएगी। जल्द ही, रजनी का किरदार शो से खत्म हो जाएगा। दूसरी ओर, पराग का घर बिकने वाला है। लेकिन अनुपमा और वरुण पराग का घर बचा लेंगे। उसके बाद, वरुण भारती को बहुत इज़्ज़त और सम्मान देगा।प्रेरणा भी अपने भाई और भाभी के साथ रहने लगेगी। इसी बीच, गौतम और माही घर से कीमती सामान चुराने वाले हैं। गौतम अब तक का सबसे बड़ा धोखा पराग को देने वाला है। गौतम ने धोखे से इंदौर में पराग का बंगला अपने नाम करवा लिया है। गौतम और माही अपना सामान पैक करके वहां जा रहे हैं।
TagsAnupamaगौतमपरागधोखाAnupamaGautamParagbetrayal जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





