मनोरंजन

BJP में शामिल हुईं 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली

Apurva Srivastav
1 May 2024 12:49 PM IST
BJP में शामिल हुईं अनुपमा फेम रुपाली गांगुली
x
मुंबई : रूपाली गांगुली टेलीविजन का एक जाना-माना चेहरा हैं। राजन शाही के निर्देशन में बना उनका शो 'अनुपमा' पिछले कई सालों से टीवी पर नंबर 1 बना हुआ है। अपने इस किरदार से उन्होंने हमेशा आम आदमी को एक कनेक्टिविटी महसूस करवाई है। टेलीविजन के अलावा बॉलीवुड में भी अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने काफी काम किया है। फिल्मों और टीवी की दुनिया में एक लंबी पारी खेलने के बाद अब सबकी चहेती 'अनुपमा' रूपाली गांगुली ने राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया है। BJP के वरिष्ठ नेताओं की मौजूगी में उन्होंने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है।
Next Story