मनोरंजन

Anupama Entry: सागर पारेख की होगी शो में फिर से एंट्री

Sarita
28 Sept 2025 10:27 AM IST
Anupama Entry: सागर पारेख की होगी शो में फिर से एंट्री
x
Anupama Entry: स्टार प्लस के शो अनुपमा का ट्रैक काफी इमोशनल हो गया है। अनु और पूरे परिवार को देविका के कैंसर के बारे में पता चला है। अनु, देविका का साथ देने और उसकी बकेट लिस्ट पूरी करने की ठान लेती है। अनु, देविका, शाह परिवार और कोठारी परिवार की महिलाओं के साथ एक ट्रिप पर निकलने वाली है। इस ट्रिप के दौरान अनु और सभी महिलाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसी बीच, शो में एक नई एंट्री होने वाली है। आइए आपको बताते हैं उसके बारे में।
अनुपमा में सागर पारेख की एंट्री
सागर पारेख, जिन्हें समर के नाम से भी जाना जाता है, अनुपमा में एंट्री करने वाले हैं। गॉसिप टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सागर एक कैमियो रोल में दिखाई देंगे, जहां वह अपनी मौत के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा करेंगे। यह खुलासा अनुपमा को झकझोर कर रख देगा। समर की मौत काफी समय पहले हो चुकी है। उसकी हत्या कर दी गई थी और यह ट्रैक काफी इमोशनल था। अब उसकी वापसी शो की कहानी में एक नया मोड़ लेकर आएगी। अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु अपने सपनों में समर को देखती है। समर अपनी माँ को उनके बीच के रिश्ते की याद दिलाता है। सपने में, समर अपनी माँ को इशारा करता है कि उसकी असामयिक मृत्यु का सच अभी पूरी तरह से सामने नहीं आया है। वह बताता है कि किसी को पता है कि उस दिन क्या हुआ था। यह बात अनु को चौंका देगी। इससे पहले कि अनु उससे कुछ और पूछ पाती, समर की आत्मा गायब हो जाती है। अब अनु के मन में कई सवाल होंगे, जिनका वह जवाब देने की कोशिश करेगी।
Next Story