
x
Anupama: स्टरा प्लस के सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु, अर्जुन और टीना को उनके बर्ताव के लिए फटकार लगाती है. वह कहती है कि पैसों के लिए माता-पिता को दुख देना सबसे बड़ा पाप है. वह कहती है कि माता-पिता पूरी जिंदगी बच्चों के भविष्य के लिए कुर्बानी देते हैं, लेकिन कई बार बच्चे उनकी कद्र नहीं करते. अनुपमा तंज कसते हुए कहती है कि जो बच्चे अपने बूढ़े मां-बाप को तीर्थ तक नहीं भेज सकते, लेकिन खुद घूमने-फिरने और मौज-मस्ती पर पैसे खर्च करते हैं. वह समझाती है कि माता-पिता को भी अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए|
मनप्रीत और रविंदर, अनुपमा की बातों से हिम्मत पाते हैं और नया जीवन शुरू करने का फैसला करते हैं. नासिर बताता है कि वकील से बात हो चुकी है, अगर अर्जुन और टीना दोबारा घर के पास आए तो कानूनी कार्रवाई होगी. सोसाइटी के लोग भी अर्जुन और टीना के बर्ताव को लेकर उन्हें बुरा-भला कहते हैं. अनुपमा कहती है कि हर बेटा श्रवण कुमार नहीं होता, इसलिए माता-पिता को समय रहते अपने लिए भी कुछ बचा कर रखना चाहिए. दूसरी ओर, पाखी घर में परितोष से सफाई करने को कहती है क्योंकि दिवाकर के लौटने की बात करती है. लीला और किंजल को शक है कि दिवाकर वापस नहीं आएगा. पाखी कहती है कि वह शादी के बाद दिवाकर के साथ चली जाएगी, चाहे कोई कुछ भी कहे|
इसी बीच अनुपमा दोस्तों के साथ समय बिताती है. अचानक वह रेस्टोरेंट में दिवाकर को एक औरत और बच्चे के साथ देख लेती है. उसे पता चलता है कि दिवाकर पहले से शादीशुदा है और उसका असली नाम करण है. यह जानकर अनुपमा हैरान रह जाती है. वह उसकी पत्नी से मिलती है, जो बताती है कि वे अपने बेटे का जन्मदिन मना रहे हैं. अनुपमा, दिवाकर और उसके परिवार का वीडियो बना लेती है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दिवाकर, पाखी से सगाई करने का फैसला करता है. अनु अपनी बेटी को दिवाकर वाला वीडियो दिखा देती है. वीडियो देखकर पाखी गुस्से में दिवाकर को थप्पड़ मारती है|
TagsAnupamaदिवाकरधोखेबाजDiwakarfraude. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





