मनोरंजन

Anupama : दूसरी लड़की को बचाने के चक्कर में खुद की बेटी की इज्जत गंवा देगी अनुपमा

Sarita
9 Oct 2025 10:23 AM IST
Anupama : दूसरी लड़की को बचाने के चक्कर में खुद की बेटी की इज्जत गंवा देगी अनुपमा
x
Anupama : रूपाली गांगुली के शो अनुपमा की कहानी इन दिनों पूरी तरह बदल गई है। अब तक शो में अनुपमा को कोठारी और शाह परिवार के बीच उलझा हुआ दिखाया गया था। अब दोनों परिवारों की महिलाएँ प्रकाश के चंगुल में फँस गई हैं। शो में अनुपमा, प्रकाश को बताती है कि उसके गुंडों ने राही के साथ बदसलूकी की है।
अनुपमा यह कहती है और उससे माफ़ी माँगने के लिए कहती है। प्रकाश अपनी अच्छी छवि बनाए रखने के लिए अनुपमा से हाथ जोड़कर माफ़ी माँगता है। इसी बीच, शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है और राही एक नई मुसीबत में फँसने वाली हैअनुपमा गाँव वालों को समझाने की कोशिश करती है कि प्रकाश गलत इंसान है। हालाँकि, कोई उसकी बात पर यकीन नहीं करता। अचानक, रात में अनुपमा का सामना एक लड़की से होता है। लड़की अनुपमा से कहती है कि उसे गाँव से भाग जाना चाहिए वरना उसके साथ बुरा होगा।
अनुपमा को पता चलने वाला है कि वह लड़की बलात्कार पीड़िता है। वह उसकी मदद करेगी। इसी दौरान, अनुपमा का सामना सोनू से होता है। यह देखकर अनुपमा का गुस्सा भड़क जाएगा। अनुपमा सोनू को जेल भेजने का फैसला लेगी।अनुपमा बिना देर किए प्रकाश के घर पहुँच जाएगी। अनुपमा प्रकाश से पूछेगी कि गाँव की लड़कियाँ क्यों गायब हो रही हैं। प्रकाश कहता है कि गाँव की लड़कियाँ भाग गई हैं। अनुपमा समझ जाती है कि प्रकाश की राही पर बुरी नज़र है।
राही अचानक गायब हो जाएगी, जिससे अनुपमा का गुस्सा और बढ़ जाएगा। प्रकाश अनुपमा को बताता है कि राही उसके चंगुल में है। वह सोनू को बचाने के लिए अनुपमा को ब्लैकमेल करेगा। प्रकाश कहता है कि वह सोनू के बदले में ही राही को ले जा पाएगी।
Next Story