मनोरंजन

Anupama : माही को उसके किए की सजा देगी अनुपमा

Sarita
1 March 2025 12:28 PM IST
Anupama : माही को उसके किए की सजा देगी अनुपमा
x
Anupama अनुपमा: अनुपमा सीरियल का शनिवार का एपिसोड काफी ड्रामे से भरा होने वाला है। माही एक बार फिर राही की जिंदगी में जहर घोलने की कोशिश करेगी, लेकिन इस बार अनुपमा Anupama उसे ऐसी सजा देगी कि वो सदमे में आ जाएगी। होगा ये कि जब राही हल्दी की रस्म से पहले कपड़े बदलने के लिए प्रेम के कमरे में जाएगी तो दोनों को साथ में कुछ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। राही प्रेम को वहां से जाने के लिए कहेगी और उसके जाने के बाद जब वो कपड़ों का बैग खोलेगी तो चौंक जाएगी, वो देखेगी कि शगुन का लहंगा जो उसे पहनने के लिए दिया गया था, वो बैग में नहीं है। इधर राही और प्रेम इस उलझन में लगे रहेंगे कि आखिर लहंगा कहां गायब हो गया और दूसरी तरफ राही ये लहंगा पहनकर प्रेम के कमरे में घूम रही होगी। जब प्रेम उस कमरे में पहुंचेगा तो उसे लगेगा कि राही वहीं खड़ी है। वो राही का लहंगा पहनकर माही को पीछे से गले लगाएगा और आंखें बंद करके माही के साथ बेड पर होगा। अनुपमा और राही ये नजारा देखेंगे, लेकिन सही समय पर प्रेम अनुपमा की आवाज से समझ जाएगा कि जिसे वो राही समझ रहा है, असल में वो उसकी होने वाली भाभी माही है। अनुपमा अपनी आंखों के सामने ये नजारा देखेगी कि कैसे वनराज शाह ने काव्या के साथ मिलकर उसे धोखा दिया।
प्रेम और माही दोनों ही सफाई देने लगेंगे। राही जहां प्रेम को तुरंत माफ करते हुए कहेगी कि उसे उस पर पूरा भरोसा है, वहीं दूसरी तरफ अनुपमा माही को जमकर डांटेगी। वो माही से राही का लहंगा मांगने की वजह पूछेगी। लेकिन उसके पास कोई ठोस जवाब नहीं होगा। अनुपमा फिर माही को बताएगी कि कैसे उसकी मां ने भी उसके साथ बहुत गलत किया। अनुपमा कहेगी कि तब उसका मामला था तो उसने बर्दाश्त कर लिया, लेकिन आज उसकी बेटी का मामला है। वो इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। लेकिन अनुपमा आगे जो कहेगी, उससे माही के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
अनुपमा Anupama कहेगी कि वो माही को कृष्ण कुंज से बाहर निकाल देगी और उसे वापस अपनी मां काव्या के पास जाना होगा। अनुपमा की बात सुनकर माही गिड़गिड़ाती नजर आएगी और कहेगी कि उसका कोई और नहीं है. सारे रिश्ते यहीं हैं. वो बार-बार अनुपमा से माफी मांगेगी, लेकिन इस बार अनुपमा के मन में जानकी बेन की बातें होंगी कि माही को प्रेम और राही से थोड़ा दूर रखना चाहिए. हल्दी की रस्म शुरू होगी और लीला और मोती बा के बीच हल्दी को लेकर मीठी नोकझोंक होगी. रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में आगे क्या होगा
Next Story