
x
Anupama अनुपमा: रूपाली गांगुली के पॉपुलर शो अनुपमा में मेकर्स ने हाल ही में डांस कॉम्पिटिशन ट्रैक को काफी लंबा खींच दिया था, जिससे दर्शक कुछ हद तक बोर होने लगे थे। लेकिन अब कहानी में बड़ा ट्विस्ट लाने की तैयारी हो चुकी है। आने वाले एपिसोड में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा, इमोशन्स का सैलाब और चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिलेंगे। अब तक की कहानी में दिखाया गया है कि राही अपनी मां अनुपमा को हराने में नाकामयाब हो जाती है। माही की वजह से वह स्टेज पर गिर जाती है और उसे डर लगता है कि वह अनुपमा को कभी नहीं हरा पाएगी। वहीं दूसरी तरफ गौतम गांधी अनुपमा को मुश्किल में डालने के लिए एक खतरनाक प्लान तैयार करते हैं।
कहानी आगे बढ़ती है तो पता चलता है कि गौतम अनुपमा को एक कमरे में बंद कर देता है। अनुपमा खुद को छुड़ाने की कई कोशिशें करती है। वह खिड़की से बाहर निकलने की भी कोशिश करती है लेकिन शीशा तोड़ते हुए गिर जाती है और गंभीर रूप से घायल हो जाती है।
इसी बीच पराग को भनक लगती है कि अनुपमा को जबरदस्ती कमरे में कैद कर दिया गया है। वह तुरंत वहां पहुंचता है और उसे बचाकर बाहर निकालता है। अनुपमा घायल होने के बावजूद अपनी परफॉर्मेंस देती है। उसे मंच पर देखकर डांस क्वीन राहत की सांस लेती है। फिनाले में अनुपमा विजेता बन जाती है और राही हार जाती है। लेकिन खुशी के उसी पल में अनुपमा की आंखों की रोशनी चली जाती है। डॉक्टर जांच करके परिवार को बताते हैं कि अनुपमा अब अंधी हो गई है। यह सुनकर शाह परिवार टूट जाता है।
इसी बीच कहानी में एक बड़ा खुलासा होता है कि देविका को स्टेज 4 का कैंसर है। उसके दिन गिने-चुने रह गए हैं। मरने से पहले वह अनुपमा को अपनी आंखें दान करने का फैसला करती है। लेकिन जैसे ही उसकी आंखें अनुपमा को देने की तैयारी होती है, देविका की मौत हो जाती है। यह सदमा अनुपमा के लिए असहनीय साबित होता है।
अपनी मां की हालत देखकर राही का दिल पिघल जाता है। वह अपने ससुराल वालों से लड़कर अपनी मां के पास वापस आ जाती है। इस दौरान राही और उसके पति प्रेम के बीच तीखी तकरार भी देखने को मिलेगी।
Next Story





