मनोरंजन

Anupama: आध्या के गम में अनुज का हुआ बुरा हाल

Bharti Sahu 2
25 July 2024 7:43 AM IST
Anupama: आध्या के गम में अनुज का हुआ बुरा  हाल
x
Anupama: चर्चित शो अनुपमा लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करता हुआ आ रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में अनुज कपाड़िया का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। दरअसल इस शो में बड़ा लीप आया है और यह 6 महीने आगे बढ़ चुका है। फिलहाल कहानी में वनराज को एक अमीर आदमी दिखाया जा रहा है और उसके साथ पाखी और तोशू आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। वृद्धाश्रम चलाने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। सबसे ज्यादा असर अनुज कपाड़िया पर हुआ है क्योंकि वह मानसिक और इमोशनल तौर पर परेशान है। आध्या उससे दूर चली गई है। अनुज और अनु दोबारा मिल चुके हैं लेकिन अनुज बुरी तरह से टूट चुका है और उसकी हालत काफी खराब दिखाई जा रही है। आशा भवन में अनु को अनुज का ख्याल रखते हुए देखा जा रहा है क्योंकि उसे बुखार है और अनु रात भर उसके पास बैठे रहती है। सीरियल का एक प्रोमो भी सामने आया है जिसमें अनुज अनु को आध्या की मौत के बारे में बताने की कोशिश कर रहा है। अब ऐसा क्या हुआ है जो अनुज की हालत ऐसी हो गई है यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चल पाएगा।
Next Story