
x
Entertainment मनोरंजन : मशहूर एक्ट्रेस किरण खेर आज 14 जून को अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खुशी के मौके पर मनोरंजन जगत के स्टार्स उन्हें ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं।
अब अभिनेत्री के पति और दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है और एक प्यारा नोट भी लिखा है। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी पत्नी किरण खेर के जन्मदिन के खास अवसर पर उनकी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें पुराने समय की हैं, जिनमें कुछ फोटोज में अभिनेता भी साथ में दिख रहे हैं। हालांकि, सभी तस्वीरें कुछ कहानियां कहती दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।
उन्होंने कहा, ‘जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं किरन। हर साल तुम्हारे जन्मदिन पर नई तस्वीरें ढूंढ़ना एक चुनौती बन जाता है। लेकिन अंत में मैं वही पुरानी तस्वीरें चुनता हूं, क्योंकि वे ही तुम्हारे व्यक्तित्व को सबसे खूबसूरती से दर्शाती हैं- मस्तमौला, खूबसूरत, सुरुचिपूर्ण, सहज, प्रेमपूर्ण, दयालु, करुणाशील, और कभी-कभी धैर्यवान भी, लेकिन हमेशा जिंदादिल और मेर जीवन का एक अहम हिस्सा हो। ईश्वर तुम्हें लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन दे। तुम्हारा चेहरा हमेशा मुस्कुराता रहे और मन शांत बना रहे, ढेर सारा प्यार और दिल से प्रार्थनाएं।’
Tagsकिरणजन्मदिनअनुपमप्यारताकतKiranBirthdayAnupamLoveStrengthजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





