मनोरंजन
अंकिता विक्की संग मुंबई लौटीं, एयरपोर्ट पर दिखा ट्रेडिशनल लुक, देखे VIDEO
Rounak Dey
4 Feb 2022 8:38 AM IST

x
इनकी शादी मुंबई में हुई थी और ये किसी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं थी।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे विक्की जैन से शादी के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस शादी के बाद की अपनी लाइफ से जुड़ी ढेर सारी अपडेट्स अपने सोशल हैंडल पर भी शेयर करती रहती हैं। वहीं कुछ दिन पहले ही अंकिता पति विक्की जैन और सासू मां संग रायपुर के लिए रवाना हुईं थी।
रायपुर में विक्की का होमटाउन यानि अंकिता का ससुराल। शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंची अंकिता ने वहां पूजा पाठ किया और ससुराल के लोगों के साथ समय बिताया।
वहीं अब अंकिता विक्की संग मुंबई लौट आई हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट दिखा गया। इस दौरान अंकिता ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। पति-पत्नी दोनों ब्लैक कलर में ट्विनिंग कर रहे थे।
अंकिता ब्लैक अनारकली के साथ मल्टीकलर दुपट्टे में नजर आईं। उन्होंने सॉफ्ट मेकअप के साथ बालों को ओपन रखा था। वहीं विक्की जैन ने भी ब्लैक कलर की स्वेटशर्ट और ब्लैक जींस पहनी थी। दोनों को शटरबग्स को मुस्कुराते हुए पोज दिए। फैंस अंकिता और विक्की की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
अंकिता ने पिछले साल दिसंबर में विक्की संग शादी की थी। इनकी शादी मुंबई में हुई थी और ये किसी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं थी।
Next Story





