मनोरंजन

Animal 2: एनिमल 2 कब आएगी? बॉबी देओल ने दिया ये जवाब

Sarita
26 July 2025 9:10 AM IST
Animal 2: एनिमल 2 कब आएगी? बॉबी देओल ने दिया ये जवाब
x
Animal 2: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर की फिल्म 'एनिमल' दर्शकों को खूब पसंद आई थी और उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई थी। एक्टर से 'एनिमल' के सीक्वल के बारे में पूछा गया था। आइए जानते हैं बॉबी देओल ने 'एनिमल 2' Animal 2 के बारे में क्या कहा।
'एनिमल 2' Animal 2 कब आ रही है?
बॉबी देओल ने इसके जवाब में कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह कब आ रही है। फिर पैप्स ने कहा कि वे इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं। आखिर में बॉबी अपनी कार में बैठकर वहां से निकल जाते हैं।
नेटिज़न्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'एनिमल 2' Animal 2 शानदार होगी। एक अन्य यूजर ने कहा कि एनिमल फिल्म जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। इसके अलावा, अन्य यूजर्स बॉबी देओल के लुक को पसंद कर रहे हैं और लाल दिल वाले इमोजी बनाकर कमेंट कर रहे हैं।
बॉबी देओल का वर्कफ्रंट:
बॉबी देओल हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ की फिल्मों में भी नजर आते हैं। फिलहाल, एक्टर सिनेमाघरों में चल रही फिल्म 'हरि हरि वीर मल्लू' को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले वह 'डाकू महाराज' में नजर आए थे। इसके अलावा, बॉबी देओल वेब सीरीज 'आश्रम' में बाबा निराला का किरदार निभा चुके हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
Next Story