मनोरंजन

अनिल कपूर ने लगवाया वैक्सीन का दूसरा डोज, कही ये बात

Khushboo Dhruw
21 April 2021 5:24 PM GMT
अनिल कपूर ने लगवाया वैक्सीन का दूसरा डोज, कही ये बात
x
फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने कोरोना वायरस वैक्सीन का दूसरा डोज लिया हैl

फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने कोरोना वायरस वैक्सीन का दूसरा डोज लिया हैl इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर किया हैl इसमें उन्हें वैक्सीन लेते हुए देखा जा सकता हैl अनिल कपूर के प्रशंसक कह रहे हैं कि वह अभी भी 45 से कम उम्र के हैंl अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की हैl इसमें वह वैक्सीन लगवाते नजर आ रहे हैंl

अनिल कपूर पिछले 20 वर्षों से अपने प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहे हैंl हालांकि उनकी उम्र से पता नहीं चलता कि उनकी उम्र 50 से ज्यादा हैl हाल ही में उन्होंने कोरोना वायरस वैक्सीन का दूसरा डोज लिया हैl इसके बाद उन्होंने खुद की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कीl इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'वैक्सीन की दूसरी डोज लीl' साथ ही में उन्हें अंगूठा दिखाते हुए भी देखा जा सकता हैl उन्होंने आगे लिखा है, 'घर पर रहिए, सुरक्षित रहिएl' जैसे ही अनिल कपूर में यह पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कीl कई लोगों ने उनकी सराहना की हैl
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने लिखा, 'कैसे? 45 साल से कम उम्र के व्यक्ति को 1 मई के बाद ही कोरोना की वैक्सीन की डोज लगनी हैl' राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने लिखा, 'आप तो 18 साल से भी कम उम्र के हैंl' इतना ही नहीं एक फैन ने लिखा, '18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 1 मई के बाद वैक्सीन लगेगीl' इसपर अनिल कपूर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'अगर उन्होंने आधार कार्ड पर मेरा जन्मदिन नहीं देखा होता तो भी मुझे कहते कि आप 1 मई के बाद ही आइयेl'गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि 18 से ज्यादा उम्र वालों को 1 मई के बाद वैक्सीन की डोज लगेगीl अभी 45 से ज्यादा उम्र वालों का वैक्सीनेशन हो रहा हैl अनिल कपूर का मजाकिया अंदाज सभी को काफी पसंद आ रहा हैl कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान जनवरी 2021 से शुरू हुआ हैl इसमें पहले 60 वर्ष के ऊपर वालों को टीकाकरण किया गया।


Next Story