
x
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan 11 अक्टूबर को अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पूरा देश बिग बी को बधाई दे रहा है और उनके फैंस के लिए भी ये खास पल है। अपने इस खास दिन पर अमिताभ ने खुद को आलीशान प्रॉपर्टी गिफ्ट की है। एक्टर ने मुंबई के पास अलीबाग में अपने प्लॉट कलेक्शन में तीन और प्लॉट जोड़ लिए हैं। अपने लंबे और सफल करियर के लिए मशहूर अभिनेता ने शहर के नजदीक और शांत इलाके में रियल एस्टेट में निवेश किया है।
सीआरई मैट्रिक्स से मिले पंजीकरण रिकॉर्ड के अनुसार, नए अधिग्रहीत प्लॉट, जिनकी संख्या 96, 97 और 98 है, कुल मिलाकर 9,557 वर्ग फुट में फैले हैं। तीनों संपत्तियों का पंजीकरण 7 अक्टूबर को हुआ, जिसमें अमिताभ बच्चन ने 39.58 लाख रुपये का स्टांप शुल्क अदा किया।
अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan ने खरीदी 3 प्रॉप्रटी
तीनों में सबसे बड़ा प्लॉट 96, 4,047 वर्ग फुट में फैला है और इसकी कीमत 2.78 करोड़ रुपये है। प्लॉट 97 का क्षेत्रफल 2,776 वर्ग फुट है और इसे 1.92 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, जबकि प्लॉट 98 का क्षेत्रफल 2,734 वर्ग फुट है और इसे 1.88 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। ये प्रॉपर्टीज HOABL लैंडबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बेची गईं।
अलीबाग में दूसरी प्रॉपर्टी
ये प्रॉपर्टी अलीबाग में अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan की दूसरी प्रॉपर्टी है। अप्रैल 2024 में, उन्होंने उसी क्षेत्र में HoABL से 10 करोड़ रुपये में 10,000 वर्ग फुट का प्लॉट खरीदा था।
TagsAmitabh Bachchan83वें जन्मदिनकरोड़ोंतोहफाAmitabh Bachchan83rd birthdaycroresgift जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





