मनोरंजन

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों से प्रेरित हैं आलिया

Apurva Srivastav
12 May 2024 8:27 AM GMT
बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों से प्रेरित हैं आलिया
x
मुंबई : आलिया भट्ट हाल ही में मेट गाला 2024 फैशन शो का हिस्सा बनी थीं। अभिनेत्री ने विदेशी धरती पर देसी अवतार में अपने हुस्न का जादू बिखेरा था, जिसकी चर्चा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। गुरुवार को आलिया अपने देश लौट आई थी।
अब आते ही एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर लगातार इंटरव्यू में बातें कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने बताया है कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में किस अभिनेत्री से प्रेरित हैं। इस दौरान कई हॉलीवुड और बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम उन्होंने लिए है।
हॉलीवुड की किस अभिनेत्री से प्रेरित हैं आलिया
हार्पर बाजार इंडिया को दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट से कुछ भारतीय और वैश्विक आइकनों के नाम बताने के लिए कहा गया, जिन्होंने उनके लिए प्रेरणा का काम किया। इसके जवाब में आलिया ने इटरनल सनशाइन ऑफ़ द स्पॉटलेस माइंड एक्ट्रेस केट विंसलेट (Kate Winslet) का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह केट की "अविश्वसनीय पहुंच और लचीलेपन से काफी प्रेरित हैं" से काफी प्रेरित हैं। आगे आलिया ने पॉप संसेशन टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) का नाम लिया और कहा कि, ''वह हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट की दिल छू लेने वाली आवाज से काफी प्रेरित हैं।''
बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों से प्रेरित हैं आलिया
हॉलीवुड के बाद आलिया भट्ट ने अपनी ही इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड में से ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का नाम लिया। आलिया ने कहा, ''उन्होंने अपना रास्ता खुद बनाया और वैश्विक स्तर पर चली गई जब किसी ने इसके बारे में सोचा भी नहीं था।'' इसके अलावा आलिया ने अपनी ननद करीना कपूर खान का भी नाम लिया, ''वह हर तरह से प्रतिष्ठित महिला हैं।'' इसके अलावा आलिया ने सिंगर श्रेया घोषाल के लिए कहा, ''उनकी आवाज से निकला हर शब्द और हर साज कमाल का है।'' आलिया भट्ट ने कहा कि वह "इन सभी महिलाओं ने अपनी संघर्ष भरी यात्रा को इतनी सहजता से अपनाया हैं कि मैं खुद अपनी भूमिकाओं में इनकी सोच को आगे बढ़ाना चाहती हूं।''
आलिया की आने वाली फिल्में
आलिया भट्ट इस साल एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वह 'जिगरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन वासन बाला कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Next Story