मनोरंजन

मालदीव से वापस लौटे आलिया भट्ट- रणबीर कपूर, एयरपोर्ट पर दिशा पाटनी- टाइगर श्रॉफ भी हुए स्पॉटिड

Triveni
26 April 2021 1:40 AM GMT
मालदीव से वापस लौटे आलिया भट्ट- रणबीर कपूर, एयरपोर्ट पर दिशा पाटनी- टाइगर श्रॉफ भी हुए स्पॉटिड
x
बीते दिनों कुछ सितारे वैकेशन मनाने के लिए मालदीव रवाना हुए थे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बीते दिनों कुछ सितारे वैकेशन मनाने के लिए मालदीव रवाना हुए थे। ऐसे में रणबीर कपूर- आलिया भट्ट और टाइगर श्रॉफ- दिशा पाटनी की वापसी हो गई है। ये चारो सेलेब्स एयरपोर्ट पर नजर आए।


रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए। आलिया भट्ट ने एयरपोर्ट लुक के लिए डेनिम शॉर्ट्स के साथ व्हाइट टॉप और जैकेट को चुना था। बता दें कि आलिया भट्ट जल्दी ही ब्रह्मास्त्र, आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी।

वहीं बात रणबीर की करें तो रॉकस्टार एक्टर ने नेवी ब्लू जींस के साथ ग्रे टी शर्ट और ब्लैक कैप को कैरी किया था। बता दें कि ब्रह्मास्त्र में आलिया के साथ रणबीर भी नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म एनिमल और शमशेरा भी रणबीर के खाते में शुमार हैं।

दिशा पाटनी का एयरपोर्ट लुक भी स्वैग से भरपूर था। दिशा का एयरपोर्ट लुक फैन्स को पसंद आ रहा है। बता दें कि दिशा पाटनी और सलमान खान स्टारर फिल्म राधे का पहला गाना सीटी मार सोमवार को सुबह 11 बजे रिलीज होगा

टाइगर श्रॉफ एयरपोर्ट पर एक दम कूल अंदाज में दिखे। बात टाइगर के अपकमिंग प्रोजेक्टस की करें तो वो हीरोपंती 2 के साथ ही गणपत में नजर आएंगे।


Next Story