
x
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के बेटे युग देवगन अब अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। 14 साल की उम्र में युग देवगन की पहली फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। चलिए आपको बताते हैं इस बारे में।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड्स अपने माता या पिता की तरह अभिनय की दुनिया में नाम कमा रहे हैं। बीते कुछ समय में शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान, श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान जैसे सितारों ने फिल्मों में डेब्यू किया। अब बारी है अजय देवगन (Ajay Devgn) के लाडले युग देवगन (Yug Devgan) की।
जी हां, अजय देवगन के बेटे युग देवगन भी अब फिल्मी दुनिया में डेब्यू करने के लिए एकदम तैयार है, वो भी अपने पिता के साथ। उनकी फिल्म की पहली झलक और रिलीज डेट भी सामने आ गई है जिसे देख फैंस भी गदगद हो गए हैं।
अजय देवगन के बेटे का डेब्यू
दरअसल, अजय देवगन के बेटे युग देवगन जैकी चैन की हॉलीवुड फिल्म कराटे किड लेजेंड्स (Karate Kid Legends) की फिल्म की आवाज बनने वाले हैं। वह इस मच अवेटेड फिल्म में बेन वान्ग (Ben Wang) का हिंदी डब में अपनी आवाज देंगे। इस फिल्म का अजय देवगन भी हिस्सा है। वह हिंदी वर्जन में जैकी चेन (Jackie Chan) की आवाज बनेंगे।
Tagsअजय देवगनयुग देवगनसिनेमाAjay DevganYug DevganCinema जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





