मनोरंजन

ऐश्वर्या और नील का दिखा रोमांटिक अंदाज

Khushboo Dhruw
27 Sep 2023 4:13 PM GMT
ऐश्वर्या और नील का दिखा रोमांटिक अंदाज
x
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट: एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट इन दिनों स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर कपल की रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक फोटो में नील, ऐश्वर्या को किस करते नजर आ रहे हैं।
ऐश्वर्या और नील का रोमांटिक प्रपोजल वायरल हो गया है। इस दौरान ऐश्वर्या लाल ओवरकोट में नजर आ रही हैं।
गौरतलब है कि शादी के दो साल बाद अब ऐश्वर्या और नील हनीमून पर गए हैं।
ऐश्वर्या और नील की शादी 30 नवंबर 2021 को हुई थी। इस बीच यह कपल शो की शूटिंग में बिजी था और हनीमून पर नहीं जा सका। अब जब काम से फ्री हो गए हैं तो दोनों हनीमून पर निकल गए हैं।
ऐश्वर्या और नील शो गुम है किसी के प्यार में नजर आए थे। शो में ऐश्वर्या ने पत्रलेखा और नील ने विराट का किरदार निभाया था।
इसी शो के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और यहीं से दोनों में प्यार हो गया।
शा
शो के दौरान ही दोनों ने शादी कर ली. दोनों अब शो का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने शो छोड़ दिया है. इस शो के बाद ऐश्वर्या एक रियलिटी शो में नजर आईं।
ऐश्वर्या इन दिनों रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रही हैं। इस शो में ऐश्वर्या का मजबूत और निडर व्यक्तित्व देखने को मिलता है। वह हर स्टंट बखूबी कर रही हैं.
सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से ली गई हैं.
Next Story