मनोरंजन

Aishwarya- Aaradhya: ऐश्वर्या राय ने आराध्या का हाथ थामकर शाही अंदाज में मारी एंट्री

Sarita
23 May 2025 2:23 AM GMT
Aishwarya- Aaradhya: ऐश्वर्या राय ने आराध्या का हाथ थामकर शाही अंदाज में मारी एंट्री
x
Aishwarya- Aaradhya: ऐश्वर्या राय ने दो दिन पहले ही 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। पिछले दो दिनों से एक्ट्रेस चर्चा में बनी हुई हैं। देसी और विदेशी लुक में वो अपने फैंस का दिल जीत रही हैं। उनके स्टाइल और अंदाज की खूब तारीफ हो रही है। पहले उन्होंने ट्रेडिशनल साड़ी और सिंदूर लुक से लोगों का ध्यान खींचा और उसके ठीक एक दिन बाद वो नो ब्लैक शिमरी गाउन और केप स्टाइल शॉल में छा गईं। एक्ट्रेस के दूसरे लुक पर भी लोगों की निगाहें टिकी रहीं। एक्ट्रेस के गाउन और केप शॉल ने उन्हें पूरा रॉयल लुक दिया। इस दौरान एक्ट्रेस की क्यूट बेटी आराध्या भी उनका साथ देती नजर आईं। दोनों के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें मां-बेटी एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रही हैं। मां की तरह आराध्या का स्टाइल भी देखने लायक है।
मां-बेटी ने एक साथ की एंट्री
ऐश्वर्या को पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में साल 2002 में देखा गया था। उस बार भी एक्ट्रेस ने साड़ी पहनी थी। अपनी फिल्म 'देवदास' की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची एक्ट्रेस ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी। अब 23 साल बाद एक्ट्रेस ने अपनी 22वीं उपस्थिति दर्ज कराई है। इस मेगा इवेंट में ऐश्वर्या गजब की खूबसूरत नजर आईं। इस बार भी वो बेटी आराध्या के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचीं। दोनों का ग्रैंड वेलकम हुआ और उन्हें गिफ्ट दिए गए। पहले दिन एक्ट्रेस साड़ी में नजर आईं, लेकिन उनके साथ उनकी बेटी आराध्या मौजूद नहीं थीं। अब दूसरे दिन एक्ट्रेस ने बेटी आराध्या के साथ एंट्री की है। इस रीगल एंट्री के दौरान उन्होंने अपनी बेटी का हाथ थामा हुआ था।
आराध्या भी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपनी मां का हाथ थामे रेड कार्पेट पर चलती नजर आईं। उनके साथ डिजाइनर गौरव गुप्ता भी नजर आए। इस एंट्री के दौरान अपनी मां की तरह आराध्या भी ऑल ब्लैक आउटफिट में थीं। उन्होंने ब्लैक पैंट, लॉन्ग कोट, बूट्स और हेयरबैंड कैरी किया था मां-बेटी की जोड़ी पर नेटिजेन्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'आराध्या हर जगह अपनी मां के साथ जाती है, ये मां-बेटी की जोड़ी सबसे अच्छी है।' दूसरे शख्स ने लिखा, 'आराध्या बड़ी होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी होती जा रही है।' एक और यूजर ने लिखा, 'ग्लैमरस अंदाज में ऐश्वर्या के साथ आराध्या भी छा गई हैं।' ऐसे और भी कई कमेंट देखने को मिले।
आपको बता दें, ऐश्वर्या राय ने डिजाइनर गौरव गुप्ता का आउटफिट पहना था। उन्होंने ब्लैक स्लीक गाउन के साथ सिल्वर ग्रे शॉल कैरी किया था। ये गाउन ओल्ड हॉलीवुड चार्म पेरिस कॉउचर कलेक्शन में से एक था। वेलवेट गाउन पर हैवी एम्ब्रॉयडरी थी। उन्हें ओढ़ने के लिए हाथ से बुना हुआ ब्रोकेड शॉल था, जिस पर संस्कृत में एक मंत्र लिखा था। ये श्लोक भगवद गीता से लिया गया था। इसमें लिखा था, 'कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि', जिसका मतलब है- कर्म करते रहो और फल की इच्छा मत करो।
Next Story