Adipurush: रिलीज से पहले बजा प्रभास की 'आदिपुरुष' का डंका

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ओम राउत के निर्देशन में बनी प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 16 जून को खत्म होने जा रहा है। फिल्म के टीजर रिलीज पर काफी बवाल मचा था, जिसको सुधारते हुए इसका धमाकेदार ट्रेलर जारी किया गया। 'आदिपुरुष' वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है। वहीं, इसके तेलुगु थिएट्रिकल राइट्स बिक चुके हैं, जिसकी कीमत चौंकाने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 'आदिपुरुष' ने रिलीज से पहले ही 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। कथित तौर पर, प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर 'आदिपुरुष' के थिएट्रिकल राइट्स को तेलुगु राज्यों, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी कीमत पर बेचा गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तेलुगु में इसके थिएट्रिकल राइट्स 170 करोड़ रुपये में बिके हैं। यह एक सिंगल पॉइंट डील थी, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।
'आदिपुरुष' को लेकर पिछले वर्ष यह खबर आई थी कि नेटफ्लिक्स ने इसके राइट्स 250 करोड़ रुपये में खरीदे हैं, जिसमें सभी भाषाओं के अधिकार शामिल हैं। हालांकि, अबतक इस रिपोर्ट पर आधिकारिक मुहर नहीं लग पाई है। ऐसे में तेलुगु राइट्स को लेकर आई रिपोर्ट पर भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा रहा है। ओम राउत के निर्देशन में बनी 'आदिपुरुष' सुपरस्टार प्रभास की एक और पैन इंडिया फिल्म साबित होने वाली है। इसे एक साथ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषा में रिलीज किया जाना है। 'आदिपुरुष' टी-सीरीज, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार, और यूवी क्रिएशंस के रेट्रोफाइल्स, प्रमोद और वामसी के राजेश नायर द्वारा निर्मित है, जो 16 जून को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।





