मनोरंजन
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी को छोड़ा पीछे, इतने हुए फॉलोअर्स
jantaserishta.com
21 Aug 2024 12:04 PM IST

x
फोटो: सोशल मीडिया
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में आगे निकल चुकी हैं। दोनों के फॉलोअर्स में थोड़ा सा ही फर्क है। हालांकि ट्विटर (X) पर नरेंद्र मोदी काफी आगे हैं। वहां उन्हें 101.2 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर इस वक्त स्त्री 2 की सफलता का जश्न मना रही हैं।
श्रद्धा कपूर अब इंस्टाग्राम पर टॉप 3 की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। नंबर 1 पर विराट कोहली हैं, दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा और तीसरा नंबर श्रद्धा कपूर का है। श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 91.4 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 91.3 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। यह डेटा 21 अगस्त 2024 का है।
विराट कोहली के 271 मिलियन फॉलोअर्स हैं। प्रियंका चोपड़ा को 91.8 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। आलिया भट्ट के 85.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और दीपिका पादुकोण के 79.8 मिलियन। शाहरुख खान इन सबसे काफी पीछे हैं। इंस्टाग्राम पर उनको 47.3 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।
15 अगस्त को श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई है। यह हॉरर कॉमेडी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा वरुण धवन, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और तमन्ना भाटिया, अक्षय कुमार कैमियो में हैं।
Tagsश्रद्धा कपूरश्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम फॉलोअर्सइंस्टाग्राम फॉलोअर्सShraddha KapoorShraddha Kapoor Instagram FollowersInstagram Followers
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





